अहमदाबाद ब्लास्ट केस: 38 दोषियों को सुनाई गई फांसी की सजा, 2008 में हुए धमाके में हुई थी 56 लोगों मौत

By अनुराग गुप्ता | Feb 18, 2022

अहमदाबाद। गुजरात की स्पेशल कोर्ट ने साल 2008 में हुए अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामले में 38 दोषियों को सजा-ए-मौत की सजा सुनाई गई है। आपको बता दें कि आजाद भारत के इतिहास में यह पहली बार हुआ है, जब न्यायपालिका ने इतने ज्यादा लोगों को एकसाथ फांसी की सजा सुनाई हो। 

इसे भी पढ़ें: 70 मिनट में 21 धमाके और 56 लोगों ने गंवाई थी जान, अहमदाबाद ब्लास्ट केस में आया बड़ा फैसला, 49 आरोपी दोषी करार 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस में 49 दोषियों में से 38 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई गई। जबकि 11 दोषियों को उम्रकैद हुई है। गौरतलब है कि अहमदाबाद में 26 जुलाई, 2008 को सीरियल ब्लास्ट में 56 लोगों की मौत हुई थी और 200 से अधिक लोग जख्मी हो गए थे।

प्रमुख खबरें

UP में 2017 से पहले भर्तियों में चलता था सैफई सिंडिकेट, Yogi Adityanath ने साधा निशाना

Supreme Court ने Delhi NCR प्रदूषण पर जताई चिंता, वाहनों के धुएं को बताया बड़ा कारण

दिग्गज अभिनेता Dharmendra को याद कर भावुक हुए Sunny Deol, बेटे राजवीर संग पहुंचे लोनावला फार्महाउस, शेयर किया दिल छू लेने वाला वीडियो

Congress नेता Jairam Ramesh बोले, PM2.5 मानक अद्यतन करें और NCAP में सुधार हो