मालदीव में फंसे 202 भारतीयों को लेकर आईएनएस मगर कोच्चि के लिए रवाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 11, 2020

नयी दिल्ली। भारतीय नौसेना ने कहा है कि कोरोना वायरस महामारी के बीच मालदीव में फंसे 202 भारतीयों को लेकर आईएनएस मगर माले से केरल के कोच्चि के लिए रवाना हो गया। इससे पहले, नौसेना के ऑपरेशन ‘समुद्र सेतु’ अभियान के तहत आईएनएस जलश्व मालदीव से ही 698 भारतीयों को वापस लेकर रविवार सुबह लौटा। नौसेना ने एक बयान में कहा कि आईएनएस मगर पर कुल 202 लोग सवार हैं जिनमें दो गभर्वती महिलाओं समेत कुल 24 महिलाएं और दो बच्चे हैं। बयान में कहा गया है कि भीड़ से बचने के लिये इन नागरिकों को दो समूहों में बांटा गया है।

प्रमुख खबरें

Love Series Review | डेटिंग ऐप्स और आधुनिक रिश्तों पर आधारित नई तमिल सीरीज़ लव में क्या है खास और कहां रह गई कमी?

BMW Group India ने घोषित किए Golf Cup विजेता, South Africa में खेलेंगे

R K Narayan Birth Anniversary: अंग्रेजी के प्रसिद्ध साहित्यकार थे R K Narayan, अंग्रेजी में हो गए थे फेल

चेन्नई में Rahul Gandhi के दौरे को लेकर पांच स्तरीय सुरक्षा, 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात