Ramadan Iftar Party में चाहिए सबसे अलग लुक? ये Fashion-Makeup Tips आएंगे आपके बेहद काम

By दिव्यांशी भदौरिया | Feb 16, 2026

इस्लाम धर्म में रमजान का महीना बेहद ही खास और पवित्र माना जाता है। इस महीने में मुसलमान रोजा रखते हैं, यानी सूर्योदय से सूर्यास्त तक खाना-पीना त्यागते हैं। यह आत्मसंयम, धैर्य और ईश्वर की इबादत का समय होता है। इसी के चलते इस महीने में हर कोई चाहता है कि उसका लुक सबसे हटके होना चाहिए। इस माहौल में मेकअप, हेयर स्टाइल और आउटफिट्स से लेकर पूरे एटीट्यूड को इम्प्रूव करने के लिए कई आइडिया होते हैं। 

अनारकली सूट

- रमजान के वक्त आप अनारकली सूट पहन सकती हैं। यह आपको एकदम शाही और क्लासी लुक देगा।

- आप पारंपरिक तरीके से अनारकाली सूट पहन सकती हैं, जिसमें कढ़ाई या जरी का काम हो।

-इफ्तार पार्टी या खास मौकों के लिए अनारकाली सूट एकदम परफेक्ट होते हैं।

शरारा सूट

- यदि आप पारंपरिक और आरामदायक लुक लेना चाहती है, तो आप शरारा सूट को वियर कर सकती हैं।

- हल्की-कढ़ाई वाले शरारा सूट को खरीद सकती हैं। यह स्टाइल के साथ आपको आराम भी देंगे।

मेकअप कैसा करें ?

रमजान के समय में मेकअप थोड़ा लाइट और सादगी भरा अच्छा लगता है। जिससे आपकी त्वचा प्राकृतिक तौर पर ग्लोइंग नजर आएगी। एक अच्छा बेस वाला फाउंडेशन को स्किन टोन से मेल खाता हुआ लगाएं। हालांकि, अपनी आइब्रो को थोड़ा डार्क और शेप में रखें। आंखों पर न्यूड और गोल्डन शेड्स का आईशैडो लगाएं और लशेस को अच्छे से कर्ल करें। लिप्स पर हल्का पिंक या न्यूड शेड लगाएं जिससे आपका लुक फ्रेश नजर आए।

हेयर स्टाइल कैसी होनी चाहिए ?

रमजान के समय आप अपनी हेयर स्टाइल को जितना सिंपल बनाएंगी उतनी स्टाइलिश आप नजर आएंगी। आप चाहे तो लूज कर्ल्स या बीच वेव्स से आपके बालों को एक नेचुरल लुक मिलेगा। यदि आप कुछ और डिफरेंट चाहती हैं तो बन या साइड ब्रेड्स भी एक बेहतरीन ऑप्शन है।

फुटवियर ऐसी पहनें

रमजान के दौरान आप ऐसे फुटवियर का चयन करें जो काफी आरामदायक और स्टाइलिश हो। इसके लिए एक अच्छा ऑप्शन यह है कि फ्लेट और वैजेस हील्स, जो आपके पूरे दिन आराम देंगे। इसके साथ ही आपके लुक को भी इम्प्रूव करें।  यदि आप फॉर्मल इफ्तार पार्टी में जा रही हैं, तो आप ब्लॉक हील्स को पहन सकती हैं। 

प्रमुख खबरें

भारत में 2028 तक शुरू होगी Air Taxi, नागरिक उड्डयन मंत्री Ram Mohan Naidu ने Bengaluru में किया बड़ा ऐलान

Jharkhand Student Protest: 5 घंटे चली बैठक, CBI जांच पर नहीं बनी बात, 10 अगस्त को होगा विधानसभा घेराव

Mamata Banerjee पर हमले को लेकर TMC सांसद Kalyan Banerjee ने BJP नेता सुवेंदु अधिकारी को घेरा

Mamata Banerjee पर हमले से गरमाया बंगाल का माहौल, BJP ने TMC के आरोपों पर किया पलटवार