इन अरबपतियों के लिए अच्छा रहा साल 2021, अडानी की दौलत दोगुने से भी अधिक हो गई, कमाई में प्रेमजी अंबानी से रहे आगे

By अभिनय आकाश | Jan 01, 2022

साल 2021 खत्म हो गया और आज से नए साल का आगाज हो गया। साल 2021 कई सारे उतार-चढ़ाव के साथ आया और अब 2022 में ये उम्मीद जताई जा रही है कि सब अच्छा ही हो। हर साल की तरह इस साल भी कई ऐसी फेहरिस्त बनी जिसकी खूब चर्चा भी हुई। इन्हीं में से एक रही दुनिया की सबसे अमीर लोगों की लिस्ट। वैसे यूं तो इस साल कभी जेफ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर आदमी बने तो कभी एलन मस्क ने उन्हें पछाड़कर ये खिताब हासिल कर लिया। लेकिन बात अगर भारतीय उद्योगपतियों की करें तो उनके लिए भी ये साल काफी अच्छा गुजरा है। एक तरफ जहां गौतम अडानी ने मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ते हुए एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब अपने नाम किया वहीं 2021 में सबसे ज्यादा 41.5 बिलियन डॉलर की कमाई भी की।

इसे भी पढ़ें: जानिए साल 2021 में गूगल पर सबसे अधिक क्या किया गया सर्च

91अरब डॉलर की संपत्ति के साथ रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी अभी तक  एशिया के सबसे अमीर आदमी थे। एक समय ऐसा भी आया, जब अडानी की कुल संपत्ति 85 बिलियन डॉलर के पार निकल गई थी। सालाना आधार पर अडानी की संपत्ति में 41 बिलियन डॉलर से ज्यादा का इजाफा देखने को मिला था। जबकि इस अवधि में मुकेश अंबानी की संपत्ति केवल 14.3 अरब डॉलर ही बढ़ी। हालांकि इसके बाद अडानी समूह की कुछ कंपनियों के शेयर लुढ़कने से उनका नेटवर्थ कुछ कम हो गया।

 अजीज प्रेमजी भी रहे आगे

साल 2021 में कमाई के मामले में विप्रो के अजीज प्रेमजी ने अंबानी को पीछे छोड़ दिया। प्रेमजी की कुल संपत्ति 2021 के अंत में 41.2 बिलियन डॉलर रही, जो साल भर से 15.8 बिलियन डॉलर रही। साल 2021 कई अन्य उद्योगपतियों के लिए भी अच्छा साबित हुआ। इनंमें सावित्रि जिंदल की दौलत 5.82 बिलियन डॉलर तो कुमार मंगलम बिड़ला की संपत्ति 5.02 बिलियन डॉलर रही। 


प्रमुख खबरें

Maharashtra : Thane में रिश्ते की बहन और उसके पति की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास

Vadattiwar की शहीद हेमंत करकरे पर टिप्पणी से बिल्कुल सहमत नहीं हूं : Raut

Israeli सेना ने फलस्तीनियों को East Rafah अस्थायी रूप से खाली करने को कहा, जमीनी हमले की आशंका

सरकार विपणन वर्ष 2023-24 में 20 लाख टन चीनी निर्यात की अनुमति दे : ISMA