भारत में ही होगा 2021 का T20 वर्ल्ड कप, आस्ट्रेलिया में यह टूर्नामेंट अब 2022 में होगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 08, 2020

दुबई। भारत ने शुक्रवार को टी20 विश्व कप 2021 के मेजबानी के अधिकार बरकरार रखे जबकि आस्ट्रेलिया में इस साल स्थगित हुआ यह टूर्नामेंट अब 2022 में होगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने अपने बोर्ड की बैठक के बाद यह घोषणा की। आईसीसी ने एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ आईसीसी आज इसकी पुष्टि करती है कि कोरोना वायरस महामारी के कारण स्थगित हुआ टी20 विश्व कप 2020 अब 2022 में आस्ट्रेलिया में होगा। भारत में टी20 विश्व कप 2021 पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होगा।’’ आईसीसी ने यह भी कहा कि अगले साल न्यूजीलैंड में होने वाला महिलाओं का एक दिवसीय क्रिकेट विश्व कप कोरोना महामारी के व्यापक प्रभावों के कारण फरवरी मार्च 2022 तक स्थगित कर दिया गया है। आईसीसी के मुख्य कार्यकारी मनु साहनी ने कहा ,‘‘ अब आईसीसी टूर्नामेंटों के भविष्य को लेकर तस्वीर साफ हो गईहै जिससे सारे सदस्य देश स्थगित हुए अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट का कार्यक्रम तैयार कर सकते हैं।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ टी20 विश्व कप 2021 पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भारत में ही होगा जबकि आस्ट्रेलिया में 2022 में टूर्नामेंट होगा।’’ 

प्रमुख खबरें

Kumkum Mohod ने तोड़ा कोरियाई दबदबा, Asian Games में रिकर्व स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

बाजार से खरीदने का झंझट खत्म, Navratri के लिए घर पर ही बनाएं डिजाइनर Dandiya Sticks

Delhi Metro के 57 स्टेशन बंद, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने को 25 हजार जवान तैनात

CPIM नेता Bikash Ranjan Bhattacharyya के बयान पर भड़के सुवेंदु, घर पर हमले में एक अरेस्ट