मूलांक 7 वालों के लिए साल 2022 रहेगा यादगार, कार्यक्षेत्र में मिलेगी बड़ी सफलता

By प्रिया मिश्रा | Jan 09, 2022

नए साल में हर व्यक्ति को अपना भविष्य जानने की इच्छा होती है। हर व्यक्ति यह जानना चाहता है कि आने वाले साल में उसका स्वास्थ्य, आर्थिक स्थिति, निजी संबंध आदि कैसे रहेंगे। अंक ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति के मूलांक से उसके भविष्य के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि साल 2022 मूलांक 7 वालों के लिए कैसा रहेगा -

इसे भी पढ़ें: मूलांक 4 वालों को साल 2022 में मिलेंगी कई सौगातें, करेंगे छप्पड़ फाड़ कमाई

निजी संबंधों के लिए यह साल आपके लिए अनुकूल रहेगा। इस साल आपका अपने जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। हालाँकि, भाई बहनों के साथ लड़ाई झगड़ा हो सकता है इसलिए थोड़ा संभल कर रहना होगा। साल की दूसरी तिमाही से स्थिति ठीक हो जाएगी और संबंधों में मधुरता आएगी।

जो जातक शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं उनके लिए यह साल अनुकूल रहेगा। आपने अतीत में जो मेहनत की है उसका फल आपको इस साल अवश्य मिलेगा। हालांकि स्वास्थ्य के लिहाज से यह साल कुछ अच्छा नहीं कहा जा सकता है। इस साल आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। जरा सी भी लापरवाही आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

Rolls-Royce विवाद में Maithili Thakur के समर्थन में उतरीं BJP सांसद Kangana Ranaut

चोट से Asian Games से चूके Neeraj Chopra, बोले- झटके को स्वीकार कर वापसी पर ध्यान देना जरूरी

Team India के खिलाफ T20I मैच से Japan में Cricket को मिलेगा बढ़ावा: JCA COO Alan Curr

Iran ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, अब Trump के जवाब का इंतजार