2025 का साल रहने वाला है दोनों नेताओं के लिए खास, भारत करेगा QUAD की मेजबानी, ट्रंप करेंगे अमेरिका का प्रतिनिधित्व

By अभिनय आकाश | Nov 06, 2024

डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर से अमेरिका के राष्ट्रपति बनने वाले हैं। उनका झुकाव भारत के प्रति, नरेंद्र मोदी के प्रति और हिंदुओं की तरफ व कट्टरपंथियों को लेकर विचार बिल्कुल क्लीयर है। डोनाल्ड ट्रंप खुलकर पीएम मोदी से अपने अच्छे रिश्ते और दोस्ती की बात करते हैं। पीएम मोदी भी डोनाल्ड ट्रंप को अपना अच्छा दोस्त बता चुके हैं। दोनों नेताओं की विचारधारा भी एक जैसी है। डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका फर्स्ट की बात करते हैं और पीएम मोदी भी नेशन फर्स्ट की बात करते हैं। लेकिन आने वाला साल दोनों नेताओं और भारत व अमेरिका के लिए खास होने वाला है। साल 2025 में भारत क्वाड सम्मेलन की मेजबानी करने वाला है जबकि ट्रंप इसी साल अमेरिका का प्रतिनिधित्व करते नजर आएंगे। 

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश से होकर जाता है दिल्ली की गद्दी का रास्ता, फिर अमेरिका के UP में जीत कर भी कैसे हार गईं कमला?

 विदेश मंत्रालय (एमईए) ने भी कहा था कि भारत 2025 में क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। इस साल क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने के अमेरिकी पक्ष के अनुरोध के बाद, भारत 2025 में अगले क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने के लिए सहमत हो गया है। पिछले क्वाड शिखर सम्मेलन के लिए, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 सितंबर को संयुक्त राज्य अमेरिका की तीन दिवसीय यात्रा की और निवर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन, ऑस्ट्रेलियाई प्रधान मंत्री एंथनी अल्बनीस और उनके जापानी समकक्ष फुमियो किशिदा सहित कई वैश्विक नेताओं से मुलाकात की। 

प्रमुख खबरें

लावारिस कार में मिली पति की 9 टुकड़ों में कटी लाश... पत्नी और बेटा रहस्यमय तरीके से लापता, UAE में रह रहे भारतीय परिवार की खौफनाक कहानी

AI Impact on Jobs: Goldman Sachs की रिपोर्ट, व्हाइट कॉलर और टेक नौकरियों पर दिखने लगा असर

Asian Games में भारतीय Skeet टीमों का कमाल, पुरुष और महिला वर्ग में जीते कांस्य पदक

Asian Games: Manu Bhaker 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में 5वें स्थान पर रहीं