Team India में बड़े बदलाव की आहट: Rohit Sharma का इंटरनेशनल करियर लॉर्ड्स में होगा खत्म? Parthiv Patel की भविष्यवाणी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 17, 2026

 अटकलें लगाई जा रही है कि इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में होने वाला तीसरा वनडे मैच रोहित शर्मा का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच होगा और पूर्व भारतीय क्रिकेटर पार्थिव पटेल को उम्मीद है कि वह इस मैच में शतक जड़कर अपने आलोचकों को करारा जवाब देंगे। माना जा रहा है कि राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने रोहित को बता दिया है कि दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में 2027 में होने वाले विश्व कप के लिए उन्हें टीम में जगह नहीं मिलेगी। इससे रविवार को होने वाले मैच के बाद रोहित के संन्यास की घोषणा करने या उन्हें स्थायी रूप से टीम से बाहर किए जाने की संभावना पैदा हो गई है।

पटेल ने कहा, ‘‘विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच हमेशा से ही निरंतरता का अंतर रहा है। रोहित हर मैच में बड़ा स्कोर नहीं बनाते, लेकिन जब भी बनाते हैं तो दमदार पारी खेलते हैं। इस मैच में वह सहज नहीं दिखे।’’ पटेल ने स्वीकार किया कि कार्डिफ में पिच की अनियमित उछाल से रोहित परेशान थे और किसी भी समय लय हासिल नहीं कर सके।

उन्होंने कहा, ‘‘ यह उनके लिए अपने आलोचकों को चुप कराने का एक और मौका है। वह पहले भी कई बार ऐसा कर चुके हैं। अगर लॉर्ड्स वनडे वास्तव में उनका आखिरी मैच है तो मुझे उम्मीद है कि वह ऐसी पारी खेलेंगे जिसे लोग लंबे समय तक याद रखेंगे।

प्रमुख खबरें

Kochi में एक करोड़ रुपये से अधिक का MDMA जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Tejasswi Prakash को भाभी कहने वाले Elvish Yadav अब क्यों हुए आगबबूला? वायरल वीडियो ने बढ़ाया बवाल

Priyanka Chopra पेरिस में LVMH Prize समारोह में Karl Lagerfeld पुरस्कार सौंपेंगी

UP Flood: 26 जिलों में 17500 से अधिक लोग सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट