चार धाम यात्रा के दौरान 203 लोगों की मौत, उत्तराखंड ऑपरेशन सेंटर ने जारी किए दो महीने के आंकड़े

By रेनू तिवारी | Jun 27, 2022

कोरोना वायरस महामारी के आने के बाद सरकार द्रारा लगाए गये लॉकडाउन में तीर्थ स्थलों को भी बंद कर दिया गया था। अब लगभग दो साल बाद पूरी तरह तीर्थ स्थलों को जनता के लिए खोला गया है इस लिए इन दर्शनीय स्थानों पर भारी संख्या में लोग आये हैं। बात करें केदारनाथ की तो इस बार जब से केदारनाथ के कपाट जनता के लिए खुले हैं वहां पर भक्तों की संख्या में रोजाना बढ़ोत्तरी हुई है। भारी संख्या में लोगों के आने से अन्य यात्रियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। केदारनाथ में कई यात्रियों ने दम तोड़ा है।  उत्तराखंड आपातकालीन ऑपरेशन सेंटर द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 3 मई को चार धाम यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक 203 तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है। मरने वालों की संख्या मुख्य रूप से हृदय गति रुकने और अन्य स्वास्थ्य बीमारियों के कारण है।

इसे भी पढ़ें: 1971 के युद्ध में पाकिस्तान के दो टुकड़े करने वाले सैम मानेकशॉ की अनसुनी कहानी

इस साल चार धाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों की असामान्य भीड़ के साथ, उत्तराखंड सरकार ने पहले तीर्थयात्रियों के लिए एक सलाह जारी की थी और उन्हें हिमालय के मंदिरों की कठिन यात्रा शुरू करने से पहले खुद को चिकित्सकीय जांच कराने के लिए कहा था।

प्रमुख खबरें

जब जब देश के साथ खड़े होने की बात आती है, तब तब Rahul Gandhi की राह अलग क्यों हो जाती है?

CJP के Jantar Mantar प्रदर्शन पर भड़की BJP, Sambit Patra बोले- राजधानी को बंधक बनाने की साजिश हुई फ्लॉप

Shashi Tharoor ने Delhi में Internet और Metro बंदी पर केंद्र को घेरा, CJP सदस्यों की मांगी रिहाई

सुनील गावस्कर बोले: West Indies के खिलाफ 17वें ओवर में Kuldeep Yadav को गेंद थमाना भारत की बड़ी भूल