Monsoon Fury | मानसून के दौरान बाढ़, बिजली गिरने और भूस्खलन से 2038 लोगों की मौत, गृह मंत्रालय ने जारी किए आंकड़े

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 18, 2023

नयी दिल्ली। देश में इस मानसून के दौरान बाढ़, बिजली गिरने और भूस्खलन के कारण कम से कम 2,038 लोगों की मौत हो गई। बिहार में सबसे अधिक 518 और हिमाचल प्रदेश में 330 लोगों की मौत हुई। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा तैयार किए गए आंकड़ों के अनुसार इस साल एक अप्रैल से 17 अगस्त के बीच बारिश और बाढ़ के कारण 101 लोग लापता हो गए जबकि 1,584 लोग घायल हो गए। बारिश, भूस्खलन और बिजली गिरने से 335 जिले प्रभावित हुए हैं जिनमें 40 जिले मध्य प्रदेश में हैं जबकि असम में 30 और उत्तर प्रदेश में 27 जिले प्रभावित हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: भाजपा को औरंगाबाद लोकसभा सीट से उम्मीदवार उतारने की अनुमति दे शिवसेना : केंद्रीय मंत्री भागवत कराड

विभिन्न राज्यों में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की कुल 160 टीमें तैनात की गई हैं। आंकड़ों में कहा गया है कि हिमाचल प्रदेश में एनडीआरएफ की 17 टीमें तैनात की गई हैं जबकि महाराष्ट्र में 14; उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में 12-12;असम और पश्चिम बंगाल में 10-10 और उत्तराखंड में नौ टीमें तैनात की गई हैं।

प्रमुख खबरें

Haryana Cabinet का बड़ा फैसला: पूर्व Agniveer को Group C भर्ती परीक्षाओं से मिली पूरी छूट

Himachal Cabinet ने सरकारी विभागों में 12 हजार पदों पर भर्ती को दी हरी झंडी

Khyber Pakhtunkhwa में आपातकाल लगाने पर विचार, Shehbaz Sharif और राष्ट्रपति जरदारी ने की समीक्षा

Mumbai में बिना अनुमति प्रदर्शन पर Tushar Gandhi और Imran Khan समेत 400 हिरासत में