मध्यप्रदेश में मनरेगा में 21 लाख लोगों को रोज मिल रहा है रोजगार: शिवराज सिंह चौहान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 22, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को दावा किया है कि प्रदेश में प्रतिदिन 21 लाख लोगों को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत रोजगार मिल रहा है, जो पिछले साल के मुकाबले 10 लाख ज्यादा है। उन्होंने कहा कि जब कोरोना वायरस से आर्थिक गतिविधिया बंद हो गई हैं, उस वक्त मनरेगा मजदूरों का सहारा बन गई है। वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सबको मिलेगा रोजगार के तहत मनरेगा रोजगार कार्ड वितरण अभियान का शुभारंभ करते हुए चौहान ने प्रदेश के सरपंचों से कहा, कोरोना वायरस ने रोजगार छीन लिया। आर्थिक गतिविधिया बंद हो गई। रोजी-रोटी का बड़ा संकट पैदा हो गया। और इसलिए हमने तय किया कि तेजी से अब आर्थिक गतिविधियां चालू करनी हैं। उन्होंने कहा, ऐसे समय में मनरेगा मजदूरों का सहारा बन गई है। मनरेगा में मजदूरों को काम मिला है और उनके लिये रोजी-रोटी की पुख्ता व्यवस्था हुई है। उन्होंने कहा, मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को फिर धन्यवाद दूंगा कि उन्होंने मनरेगा योजना के अंतर्गत राशि को कोटा बढ़ा दिया। इसलिए अब हम ज्यादा मजदूरों को रोजगार दे सकते हैं। चौहान ने बताया कि अभी अप्रैल से मई तक हमने प्रदेश के जरूरतमंदों को 1,111 करोड़ रूपये के आसपास की सामग्री एवं राशि बांटी है, जिसमें 700 करोड़ रूपये केवल मजदूरी है जो मजदूरों के खाते में गई है। उन्होंने कहा कि हमने व्यापक पैमाने पर मनरेगा का काम चालू किया है। प्रदेश में करीब 23000 के आसपास पंचायतें हैं और अपवाद छोड़कर सभी पंचायतों में काम चल रहे हैं। उन्होंने कहा, मध्यप्रदेश में आज लगभग 21 लाख मजदूरों को रोज रोजगार मिल रहा है।पिछले साल से 10 लाख से ज्यादा को मिल रहा है। चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में गत वर्ष करीब 11 लाख श्रमिकों को ही मनरेगा के तहत प्रतिदिन कार्य मिला था। उन्होंने कहा कि लेकिन इसके लिए रोजगार कार्ड जरूरी है। जो हमारे भाई—बहन दूसरे राज्यों से आये हैं, उनके रोजगार कार्ड तत्काल बनाना है और उनको भी काम पर लगाना है। 

इसे भी पढ़ें: लॉकडाउन के दौरान तकनीकी माध्यमों से सरकार चला रहे हैं शिवराज सिंह चौहान

प्रमुख खबरें

Petrol-Diesel पर Fake News Alert: सरकार ने दी चेतावनी, अफवाह फैलाने पर होगी कानूनी कार्रवाई

HDFC Bank के पूर्व चेयरमैन के एक पत्र से हिला बाजार, Investors की चिंता के बीच SEBI Probe शुरू

Harry Maguire का बड़ा बयान, बोले- Coach Amorim नहीं, Manchester United के खिलाड़ी थे जिम्मेदार

World Cup से बाहर होंगे Neymar? ब्राजील के कोच Carlo Ancelotti ने चयन पर स्थिति साफ की