राजकोट में नकली आभूषण की दो इकाइयों से 16 बाल मजदूर समेत 21 श्रमिकों को छुड़ाया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 09, 2025

गुजरात के राजकोट में नकली आभूषण की दो अस्थायी इकाइयों से पश्चिम बंगाल के 16 बाल मजदूरों समेत 21 लोगों को छुड़ाया गया है। इन बच्चों और कर्मिकों को 10 घंटे से अधिक काम करने के लिए मजबूर किया जाता था और मालिक द्वारा उन्हें शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना दी जाती थी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान अजीतमौला अजमतमौला के रूप में हुई है, जो पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान जिले का निवासी है। उसे छह जून की सुबह की गई छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया था।

राजकोट के सहायक पुलिस आयुक्त भरत बसिया ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 118 (हमला) और 146 (अवैध रूप से जबरन श्रम कराना), किशोर न्याय अधिनियम और बाल श्रम (निषेध एवं विनियमन) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि चिकित्सा जांच में यह पुष्टि हुई कि आरोपी ने कुछ नाबालिगों के साथ मारपीट की थी।

एक मामले में एक बच्चे के मलाशय में वस्तु डालने की पुष्टि के बाद, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) अधिनियम की धाराएं भी प्राथमिकी में जोड़ी हैं।

बसिया ने कहा, एक विशेष सूचना के आधार पर राजकोट पुलिस की टीम ने शुक्रवार की सुबह मोरबी रोड पर एक घर पर छापा मारा, जहां 18 वर्ष से कम आयु के 14 नाबालिग लड़के और 18 से 22 वर्ष की आयु के पांच वयस्क मिले। उन्होंने पुलिस को बताया कि नकली आभूषण बनाने के लिए उनसे प्रतिदिन 10 घंटे से अधिक काम करवाया जाता था।

प्रमुख खबरें

दिवाली के बाद 371 पहुंचा Delhi AQI, धुंध के बीच AAP-BJP में छिड़ा घमासान

Mumbai के आरे में मंदिर सुरक्षा गार्ड को धमकाने और तोड़फोड़ पर दो गिरफ्तार

Star Classification खारिज तो Bar License रिन्यू नहीं होगा, Kerala High Court में रुख साफ

माग्दा लिनेट बनीं Chennai Open चैंपियन, रोमांचक फाइनल में जेनिस टीजेन को दी शिकस्त