'विकास के सभी माध्यमों को हम करेंगे पूरा', CM शिवराज बोले- माफियाओं से 21,000 एकड़ जमीन छुड़ाई, अब गरीबों में बाटेंगे

By अनुराग गुप्ता | Jul 02, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी रणनीतियों पर काम करना शुरू कर दिया। तमाम राजनीतिक दल मतदाताओं को लुभाने में जुटी हुआ है। इसी बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मिसरोद में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि हम मिसरोद को स्मार्ट सिटी बनाकर छोड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण की योजनाओं जैसे मुफ्त राशन से लेकर पक्के मकान तक दिए जाएंगे। हमने 21 हजार एकड़ जमीन को माफियाओं से छुड़ाया है, कई जगह तो बुलडोजर चलाकर छुड़वाया है, हम उसे गरीबों में बांट देंगे। उन्होंने कहा कि हम सब काम करेंगे।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उद्धव सरकार के पतन को लेकर कांग्रेस नेता कमलनाथ पर कटाक्ष किया 

भाजपा ने स्थानीय निकाय चुनाव के मद्देनजर अपना संकल्प पत्र भी जारी कर दिया है। जिसमें उन्होंने युवा, उद्योग, रोजगार, नगरीय निकायों में सुशासन एवं कुशल प्रबंधन समेत कई वादे किए। इसके साथ ही भाजपा ने वादा किया कि शहरों में भूमाफिया द्वारा अतिक्रमण की गई जमीनों को मुक्त कराकर आवास, पार्क, खेल परिसर, कम्यूनिटी हॉल बनाया जाएगा।

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी