शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में 216 लोग गिरफ्तार, ड्राइविंग लाइसेंस भी किए गए रद्द

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2022

भुवनेश्वर। ओडिशा के विभिन्न हिस्सों में शराब के नशे में गाड़ी चलाने के आरोप में कम से कम 216 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये गिरफ्तारियां परिवहन विभाग और राज्य पुलिस द्वारा चलाए एक संयुक्त अभियान के दौरान की गईं। 138 लोगों के ‘ड्राइविंग लाइसेंस’ भी निलंबित कर दिए गए हैं। अधिकारी ने कहा, ‘‘ राज्यभर में शनिवार रात 2600 लोगों की श्वास विश्लेषक जांच की गई, जिनमें से 251 लोग नशे में पाए गए। कुल 216 लोगों को गिरफ्तार किया गया।’’ उन्होंने बताया कि इनमें से सर्वाधिक कम से कम 59 लोगों को कटक मेंऔर 17 को सुबर्णपुर जिले में गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने बताया कि सख्त कानूनों के बावजूद, शराब पीकर गाड़ी चलाना राज्य में सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों में से एक बना हुआ है।

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच