पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के 2,184 नए मामले आए, 53 और मरीजों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 21, 2021

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में रविवार को 2,184 और लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया, जिससे राज्य में कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 14,81,707 हो गए। एक स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया कि इस बीच, संक्रमण से 53 और मरीजों की मौत होने के बाद राज्य के कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 17,348 हो गई। इसमें बताया गया कि उत्तर 24 परगना जिले में सबसे अधिक 332 नए मामले सामने आए, इसके बाद पूर्वी मेदिनीपुर में 225 और कोलकाता में 185 मामले आए हैं। उत्तर 24 परगना में ही सबसे अधिक नौ मौत हुई हैं, इसके बाद कोलकाता में सात और दक्षिण 24 परगना में सात मौत हुई हैं।

इसे भी पढ़ें: लाल निशान पर खुला बाजार, सेंसेक्स में 600 अंकों की गिरावट

बुलेटिन में बताया गया कि पश्चिम बंगाल में अब तक कोविड-19 के लिए 1.36 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि राज्य में अब तक कुल 1.88 करोड़ लोगों को टीका लगाया गया है, जिसमें 2.78 लाख लोगों को आज टीका लगाया गया है।

प्रमुख खबरें

नेपाल की फेवा झील में तैरते समय बड़ा हादसा, डूबने से बिहार के भारतीय पर्यटक की हुई मौत

कोटा के सरकारी कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा को लेकर एनएसयूआई और एबीवीपी में झड़प

नौसेना में शामिल होगा स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि, समुद्री हितों की रक्षा के लिए तैयार: राजनाथ सिंह

World Cup में हार के बाद Portugal टीम में बड़ा फेरबदल, Cristiano Ronaldo पर बोले नए कोच Jorge Jesus