देश में कोरोना वायरस रोधी टीके की 22 करोड़ से अधिक खुराक लगायी गयीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 03, 2021

नयी दिल्ली। देश ने कोविड-19 टीकाकरण अभियान में एक अहम लक्ष्य हासिल किया है और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की बुधवार शाम तक की रिपोर्ट के अनुसार अब तक टीके की 22 करोड़ से अधिक खुराक लगायी गयी हैं। मंत्रालय ने बताया कि बुधवार को 18-44 साल आयु वर्ग के 11,37,597लोगों को टीके की पहली खुराक दी गयी जबकि 19,523 को दूसरी खुराक लगायी गयी।

इसे भी पढ़ें: अनुराग ठाकुर का चिदंबरम पर पलटवार, कहा- सुधारों से अर्थव्यवस्था तेजी से पटरी पर लौटेगी

मंत्रालय ने कहा कि आज शाम सात बजे तक की अंतिरम रिपोर्ट के अनुसार देश में अब तक कोविड की22,08,62,449खुराक लगायी जा चुकी हैं। इनमें 99,11,519स्वास्थ्यकर्मियों को पहली खुराक ,68,14,165स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरी खुराक, 1,58,39,812 अग्रिम मोर्चा कर्मियों को पहली खुराक और 85,76,750अग्रिम मोर्चा कर्मियों को दूसरी खुराक लगायी गयी।

मंत्रालय के अनुसार 18-44 साल की उम्र के 2,25,40,803लोगों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक और 59,052लोगों को दूसरी खुराक दी गयी है। इसके अलावा 45-60 साल उम्र के 6,78,25,793को पहली खुराक और 1,09,67,786को दूसरी खुराक दी गयी है तथा 60 साल से अधिक उम्र के 5,93,85,071 लोगों को पहली खुराक और 1,89,41,698को दूसरी खुराक लगायी जा चुकी है।

प्रमुख खबरें

Bengaluru की Startup Pronto पर बड़ा आरोप, AI Training के लिए घरों में हो रही Video Recording?

USA में भारतीय सेना का जलवा, Gulveer Singh ने National Record तोड़कर जीता सिल्वर मेडल

Harry Kane की हैट्रिक ने दिलाई Bayern Munich को डबल ट्रॉफी, एक सीजन में दागे रिकॉर्ड 61 गोल।

IPL 2026 Playoffs की तस्वीर साफ, Rajasthan की एंट्री के साथ ये Top-4 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी