2 दिन में 22 हत्याएं बिहार में बढ़ते अपराध पर RJD ने घेरा, कुशवाहा ने पूछा- कहां से आकड़ा लाती हैं?

By अभिनय आकाश | Mar 17, 2025

बिहार में कानून व्यवस्था पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है इसलिए अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। जिन लोगों को आम नागरिकों की सुरक्षा में लगाया गया है, अगर वे ही सुरक्षित नहीं हैं, उनकी पिटाई हो रही है तो यहां कौन सुरक्षित है? सब नीतीश जी के राज में असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। मुख्यमंत्री जी से कोई सवाल पूछे तो लालू जी जिम्मेदार होते हैं। सत्ता पक्ष को लोगों से पूछो तो लालू जी जिम्मेदार होते हैं। आप 20 साल का बताइए? पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने विधान परिषद में नीतीश कुमार को घेरा है। उन्होंने कहा कि बिहार में होली में 22 हत्याएं दो दिन में हुई है। इतने पुलिस वाले पहले कभी नहीं मारे गए। 

इसे भी पढ़ें: बब्बर खालसा इंटरनेशनल के तीन गुर्गे बिहार से गिरफ्तार किये गये : पंजाब पुलिस

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेता राबड़ी देवी के बयान पर आरएलएम अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाह ने कहा कि वे कहां से आकड़ा लाती हैं ये तो वही जानें। उनका चश्मा राजद के समय वाला है, इसलिए उन्हें पुराना दृश्य दिखता होगा। कहीं-कहीं घटना जरूर हुई है लेकिन जिस तरह की बात वो कर रही हैं इसमें सच्चाई नहीं है। राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर राबड़ी देवी द्वारा उठाए गए सवालों पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मैंने कहा है कि अपराध और भ्रष्टाचार पर जो प्रश्न उठा रहे हैं वे पहले स्वयं कसम खाएं कि हम एक भी अपराधी को टिकट नहीं देंगे। किसी भी अपराधी को शरण नहीं पहुंचने देंगे, आपमें ये क्षमता है? करनी कथनी एक करें फिर अपराध भ्रष्टाचार पर प्रश्न उठाएं।

प्रमुख खबरें

DUSU Election में फर्जी वोटिंग का आरोप, NSUI प्रत्याशी कोर्ट का रुख करेंगे

Stubble Burning पर Bhagwant Mann बोले किसानों पर FIR नहीं, मिले नकद प्रोत्साहन

BSEB 29 जिलों में ₹330.07 करोड़ की लागत से बनाएगा हाईटेक परीक्षा भवन-सह-वज्रगृह

20 September History: 1857 में अंतिम मुगल बादशाह Bahadur Shah Zafar ने किया था आत्मसमर्पण