वैश्विक रणनीतिक संघर्ष के केंद्र में है Maritime Sector, IPRD में बोले नौसेना प्रमुख

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 05, 2026

नयी दिल्ली, चार नवंबर नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने बुधवार को कहा कि दुनिया में इस समय कड़ी प्रतिस्पर्धा, बदलते शक्ति समीकरणों, प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में व्यापक उथल-पुथल एवं परस्पर विरोधी रणनीतिक हितों का दौर जारी है तथा समुद्री क्षेत्र इन घटनाक्रम के केंद्र में है। एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने दिल्ली में आयोजित हिंद-प्रशांत क्षेत्रीय संवाद (आईपीआरडी) को संबोधित करते हुए समुद्री सुरक्षा को प्रभावित करने वाले कारकों के बारे में साझा समझ बढ़ाने और क्षेत्रीय सहयोग मजबूत करने पर भी जोर दिया। नौसेना प्रमुख ने कहा, ‘‘नवंबर 2019 में बैंकॉक में आयोजित 14वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिंद-प्रशांत महासागर पहल (आईपीओआई) की शुरुआत की थी।

एडमिरल स्वामीनाथन ने कहा कि साझा हितों को ठोस और सकारात्मक परिणामों में बदलने तथा दीर्घकालिक क्षेत्रीय सहयोग की संभावनाओं को मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आईपीआरडी 2026 इस दिशा में शायद छोटी, लेकिन बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

प्रमुख खबरें

Election Commission का फैसला: SIR मसौदे से छूटे दिल्ली के वोटर बिना कानूनी कार्रवाई के भरें Form 6

Odisha Flood Relief: चक्रवात प्रभावित परिवारों को मिलेंगे 107.7 करोड़ रुपये

US Midterm Elections में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का डंका, राज्यों की विधानसभाओं में दर्ज की बड़ी जीत

Khammam में मछुआरों को बचाने गई SDRF की नावें पलटीं, 10 कर्मी लापता