हॉकी इंडिया ने राष्ट्रीय शिविर के लिये 22 खिलाड़ियों का चयन किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 13, 2019

नयी दिल्ली। हॉकी इंडिया ने एक और दो नवंबर को भुवनेश्वर में होने वाले एफआईएच ओलंपिक क्वालीफायर से पहले पुरूष हाकी टीम के राष्ट्रीय शिविर के लिये 22 खिलाड़ियों का चयन किया। खिलाड़ी सोमवार से कलिंगा स्टेडियम पर लगने वाले शिविर में मुख्य कोच ग्राहम रीड को रिपोर्ट करेंगे। भारतीय टीम हाल ही में बेल्जियम के सफल दौरे से लौटी है जहां उसने मेजबान को तीन और स्पेन को दो मैचों में हराया। 

भारत को अगले महीने तोक्यो ओलंपिक क्वालीफायर में रूस से खेलना है। रीड ने एक बयान में कहा कि बेल्जियम दौरे से टीम का आत्मविश्वास बढा है। इस दौरे से काफी कुछ सीखा जिसका फायदा क्वालीफायर में मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह अच्छा दौरा था जिसमें हम पेनल्टी कार्नर के अलावा फील्ड गोल करने में भी कामयाब रहे। बेल्जियम और स्पेन जैसी उम्दा टीमों के खिलाफ खेलने से आत्मविश्वास बढा है। हम इस लय को बरकरार रखने की कोशिश करेंगे।

इसे भी पढ़ें: जूनियर महिला हॉकी शिविर के लिए 33 संभावित खिलाड़ी घोषित

टीम:

पी आर श्रीजेश, कृष्णन पाठक, हरमनप्रीत सिंह, वरूण कुमार, सुरेंदर कुमार, बीरेंद्र लाकड़ा, रूपिंदर पाल सिंह, गुरिंदर सिंह, अमित रोहिदास, कोथाजीत सिंह, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, नीलाकांता शर्मा, विवेक सागर प्रसाद, सिमरनजीत सिंह, आकाशदीप सिंह, रमनदीप सिंह, एस वी सुनील, मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, गुरसाहिबजीत सिंह , शमशेर सिंह। 

प्रमुख खबरें

Assam में कॉजपा कार्यकर्ताओं की हिरासत पर विपक्ष का Himanta Government पर हमला

Britain के RAF Fairford एयरबेस के पास आतंकी साजिश के संदेह में पांच लोग अरेस्ट

Arjun Erigaisi की जीत और Savitha Shri के Draw से भारत ने Chess Olympiad में जीते दो पदक

Asian Games: एंसी सोजन और सर्वेश कुशारे को मिला Silver, भारत के नाम 4 पदक