छत्तीसगढ़ में कोरोना के 2,227 नये मामले, अब तक 493 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 11, 2020

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 2,227 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 55,680हो गई है। राज्य में बुधवार को 1,345 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई। वहीं संक्रमण से एक दिन में 16 लोगों की मौत हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि बृहस्पतिवार को संक्रमण के 2,227 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 672, राजनांदगांव से 207, दुर्ग से 190, बिलासपुर से 130, जांजगीर-चांपा से 129, रायगढ़ से 114, महासमुंद से 75, दंतेवाड़ा से 68, सूरजपुर से 52, कोरिया से 48, सुकमा से 46, कबीरधाम से 42, बलरामपुर और कोण्डागांव से 40-40, बालोद से 39, सरगुजा से 38, धमतरी से 37, बलौदाबाजार से 36, कोरबा से 34, बेमेतरा से 30, बस्तर से 29, मुंगेली और बीजापुर से 28-28, नारायणपुर से 22, गरियाबंद और कांकेर से 18-18, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही और जशपुर से आठ-आठ मरीज शामिल हैं। 

प्रमुख खबरें

Delhi में कड़े सुरक्षा पहरे के बीच Jantar Mantar प्रदर्शन, बंद रास्तों से परेशान रहे लोग

दिल्ली में Jantar Mantar की घेराबंदी, 3000 प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए

Manipur के कामजोंग और उखरुल में armed groups के बीच झड़प, पांच लोगों की मौत

CEC के इस्तीफे की मांग पर Delhi में प्रदर्शन, Arvind Kejriwal और Mamata Banerjee समेत कई नेता हिरासत में