अलीगढ़: सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर पुलिस का कड़ा प्रहार, सादे कपड़ों में छापा मारकर 224 गिरफ्तार

By रेनू तिवारी | Aug 20, 2026

अलीगढ़ जिले में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने के आरोप में 224 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नीरज कुमार ने बृहस्पतिवार को इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ लोग सार्वजनिक स्थलों, सड़कों और शराब की दुकानों के आसपास खुलेआम शराब पीकर आम नागरिकों और राहगीरों के साथ अभद्रता करते हैं।

इन शिकायतों का कड़ा संज्ञान लेते हुए बुधवार रात सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों की विशेष टीमें बनाकर संदिग्ध इलाकों में अचानक छापेमारी की गई। इस दौरान कई स्थानों पर लोग खुलेआम शराब पीते पाए गए। इसके अलावा, कई शराब की दुकानों पर नियमों की अनदेखी करते हुए ग्राहकों को मौके पर ही शराब परोसते हुए पाया गया, जो कि कानूनन अपराध है।

इसे भी पढ़ें: दुनिया बदल चुकी है, Veto दो... UN में गरज कर बोला भारत- सुधार सबसे जरूरी

1,000 से अधिक लोगों का हुआ एल्कोहल टेस्ट

आधी रात तक चले इस सघन अभियान के दौरान पुलिस ने 1,000 से अधिक लोगों का ब्रेथ एनालाइजर (Breath Analyzer) के जरिए एल्कोहल टेस्ट किया। इनमें से नियमों का उल्लंघन करने और नशे में पाए जाने पर 224 लोगों को हिरासत में लिया गया।

इसे भी पढ़ें: मेरे खिलाफ गैंगअप कर लिया, Tejasswi Prakash और Aarush Bhola पर भड़के Elvish Yadav

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शांति भंग और नियमों के उल्लंघन के आरोप में पकड़े गए सभी आरोपियों को बाद में कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया है। एसएसपी नीरज कुमार ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के औचक निरीक्षण और कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। 

प्रमुख खबरें

Narendra Modi के निर्वाचित प्रतिनिधि के 25 वर्ष पूरे, BJP नेताओं ने की सराहना

Ramayana Part 1 में राजा दशरथ के रूप में अरुण गोविल का भव्य लुक आउट! टीवी के राम अब निभाएंगे अयोध्या नरेश का किरदार

हमसे पंगा मत लो, नहीं तो...नेतन्याहू ने किसे दी खतरनाक धमकी

RBI ने Repo Rate 0.25 फीसदी बढ़ाकर 5.50 प्रतिशत किया