वेनेजुएला जेल में हथियारबंद कैदियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प में 23 कैदियों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 25, 2019

काराकस। वेनेजुएला की एक जेल में शुक्रवार को हथियारबंद कैदियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प में कम से कम 23 कैदी मारे गए। कैदियों के एक अधिकार समूह ने यह जानकारी दी। वेनेजुएलन प्रिजन ऑब्जरवेटरी के हुम्ब्रेतो प्रादो ने बताया कि सामान छीन लिए जाने के डर से कैदियों ने जेल अधिकारियों को अंदर घुसने नहीं दिया। उस वक्त कई कैदियों के पास हथियार थे।

उन्होंने बताया कि झड़प में कम से कम 18 सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं। जेल में एक विस्फोट होने की भी सूचना है। वेनेजुएला की जेलों में होने वाली झड़पों में 2017 से अभी तक 130 से ज्यादा कैदियों की मौत हो चुकी है।

प्रमुख खबरें

Pakistan: Imran Khan की रिहाई के लिए PTI का इस्लामाबाद मार्च अब 4 अक्टूबर को होगा

Digital Media: स्कूलों में Smartphone बैन और बच्चों के लिए बने राष्ट्रीय नीति, रिपोर्ट में मांग

Asian Games में MMA पदक विजेता Suchika Tariyal ने सेमीफाइनल के फैसले पर उठाए सवाल

SEBI ने Omaxe और 5 अन्य पर लगाया बैन, 1.92 करोड़ का जुर्माना भी ठोका