जर्मनी में एमबीए कर रहा 23 वर्षीय युवक लापता, परिवार ने मदद के लिए मुख्यमंत्री से गुहार लगाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 19, 2025

जर्मनी की एक झील में लापता हुए 23 वर्षीय युवक के परिवार ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और मंत्री राजेश धर्माणी से गुहार लगायी कि वह हरसंभव मदद के लिए जर्मन सरकार से संपर्क करने की विदेश मंत्रालय से अपील करें।

उन्हें बताया गया कि उस दिन दोपहर करीब 1:30 बजे आर्यन झील में तैरने गया था, जहां उसके डूब जाने की आशंका है। जर्मनी में रहने वाले उनके परिचितों के अनुसार आर्यन एक कुशल तैराक था, लेकिन उसके डूबने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

हालांकि अभी तक न तो उसका शव मिला है और न ही उसके बारे में कोई सुराग मिला है। माता-पिता ने बताया कि जब से यह खबर आई है, वे बहुत दुखी हैं, क्योंकि आर्यन उनका इकलौता बेटा है।

चंदेल ने बताया कि चार दिन पहले फादर्स डे के दिन जब आर्यन अपने दोस्तों के साथ झील के किनारे घूमने गया था तब उसने उन्हें फोन किया था। उसने अपने चाचा को भी फोन करके उस दिन की शुभकामनाएं दी थीं। संपर्क करने पर एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि लापता छात्र को ढूंढने के प्रयास जारी हैं और इस संबंध में विदेश मंत्रालय की मदद ली जा रही है।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका