आंबेडकर विश्वविद्यालय के दो नये परिसरों के लिए 2300 करोड़ रूपये मंजूर : दिल्ली सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 11, 2022

नयी दिल्ली। दिल्ली सरकार ने रोहिणी एवं धीरपुर में, सरकारी आंबेडकर विश्वविद्यालय के दो नये परिसरों के निर्माण के लिए 2306.58 करोड़ रूपये की राशि मंजूर की है। एक सरकारी बयान में बुधवार को यह जानकारी दी गयी। बयान के अनुसार, इन नये परिसरों में आगामी वर्षों में 26,000 से अधिक विद्यार्थियों को जगह मिलेगी। बयान के मुताबिक, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आंबेडकर विश्वविद्यालय के इन आगामी परिसरों में अत्याधुनिक बुनियादी ढांचा खड़ा करने के लिए 2306.58 करोड़ रूपये की राशि मंजूर की है।

इसे भी पढ़ें: साइप्रस मीट में भारत की बेटी का कमाल, ज्योति याराजी ने बाधादौड़ में तोड़ा नेशनल रिकॉर्ड

सिसोदिया ने कहा कि फिलहाल विश्वविद्यालय में 4000 से अधिक विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं लेकिन धीरपुर एवं रोहिणी में नये परिसरों के बन जाने के बाद यह आंकड़ा 30,000 तक चला जाएगा। आंबेडकर विश्वविद्यालय का रोहिणी में नया परिसर 1107.56 करोड़ रूपये की लागत से बनाया जाएगा। यह परिसर 1,64,130 वर्गमीटर में फैला होगा जहां 10,000 से अधिक विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई कर पायेंगे। धीरपुर में संस्थान का नया परिसर 2,00,759 वर्गमीटर में बनेगा जिस पर 1199.02 करोड़ रूपये का खर्च आएगा। वहां 16,000 से अधिक विद्यार्थी अध्ययन कर पायेंगे।

प्रमुख खबरें

Pakistan में अगले साल आयोजित होंगे South Asian Games, 3 से 11 अप्रैल तक होगा मुकाबला

Nepal Flood के बाद UP के महराजगंज और कुशीनगर में अलर्ट जारी, नदियों की निगरानी बढ़ी

HFT सेक्टर में Talent War: भारतीय छात्रों को 2 महीने की Training के लिए 60 लाख रुपये का बंपर Offer

Delhi Lakshmi Yojana के तहत 4190 महिलाओं को मिले स्वीकृति पत्र, हर माह मिलेंगे ₹2500