कोरोना से राहत, संक्रमण के 2.34 लाख नए मामले; 3.52 लाख से ज्यादा रिकवरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 30, 2022

नयी दिल्ली। भारत में एक दिन में 2,34,281 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या 4.10 करोड़ से अधिक हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार को अद्यतन किये गए आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। सुबह आठ बजे अद्यतन किये गए आकंड़ों के मुताबिक 24 घंटे के दौरान 893 संक्रमितों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 4,94,091 हो गई। मंत्रालय ने कहा कि देश में उपचाराधीन रोगियों की संख्या में 1,19,396 की कमी आई है और अब इनकी तादाद 18,84,937 हो गई है, जो संक्रमितों की कुल संख्या का 4.59 प्रतिशत है।

प्रमुख खबरें

Nobel Prize विनर Demis Hassabis का बड़ा दावा: इंसानी दिमाग से तेज होगा AGI, निगरानी के लिए बने Global Body

China Economy संकट: 3 साल के निचले स्तर पर पहुंची GDP Growth, कमजोर Domestic Demand ने बढ़ाई बीजिंग की टेंशन

Kudankulam Data Leak: परमाणु परियोजना में बड़ी सेंधमारी का दावा, जांच में जुटी भारत की Cyber Security एजेंसियां

Railway Projects और Semiconductor पर ₹2.19 लाख करोड़ का निवेश: Cabinet के इन 7 फैसलों से Industrial Growth को मिलेगी रफ्तार