Madhya Pradesh के 24 छात्रों को हिंसाग्रस्त मणिपुर से मंगलवार को वापस लाया जाएगा: अधिकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 09, 2023

भोपाल। हिंसा प्रभावित मणिपुर से मध्य प्रदेश के कुल 24 छात्रों को मंगलवार को विमान से गुवाहाटी के रास्ते दिल्ली लाया जाएगा और बाद में उन्हें मध्य प्रदेश के चार शहरों में ले जाया जाएगा। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) राजेश राजोरा ने सोमवार शाम को कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद एनआईटी, आईआईआईटी, स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी और मणिपुर के कृषि विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले मध्य प्रदेश के 24 छात्रों को एलायंस एयर की उड़ान से इंफाल से गुवाहाटी और फिर दिल्ली लाया जायेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली से इन सभी छात्रों को विमान से इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर ले जाया जाएगा और इसका खर्च राज्य सरकार वहन करेगी।

मुख्यमंत्री चौहान ने मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह से रविवार को फोन पर बात की और उन छात्रों के कुशलक्षेम तथा सुरक्षा पर चर्चा की, जो वर्तमान में दंगा प्रभावित राज्य में हैं। इससे पहले सोमवार को दिन में राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा था, अब तक मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के 20 छात्र मणिपुर में हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इनमें से कुछ छात्रों ने यह कहते हुए लौटने से इनकार कर दिया कि वे फिलहाल मणिपुर में सुरक्षित हैं।

इसे भी पढ़ें: Mumbai के चिड़ियाघर में करीब से मगरमच्छ और घड़ियाल देख सकेंगे दर्शक

गौरतलब है कि मणिपुर में बहुसंख्यक मेइती समुदाय द्वारा उसे अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मांग के विरोध में आदिवासियों द्वारा मणिपुर के दस पहाड़ी जिलों में प्रदर्शन किए जाने के बाद पिछले बुधवार को हिंसक झड़पें हुईं, जिसमें कम से कम 54 लोगों की मौत हो गई थी। अधिकारियों ने कहा कि अब तक 23,000 लोगों को हिंसा प्रभावित क्षेत्रों से बचाया गया है और सैन्य छावनियों में ले जाया गया है। अधिकारियों के अनुसार, हिंसा प्रभावित मणिपुर में जनजीवन कुछ हद तक सामान्य हो रहा है क्योंकि सोमवार सुबह कर्फ्यू में कुछ घंटों की ढील के साथ राज्य की राजधानी इंफाल में लोग जरूरी सामान खरीदने के लिए अपने घरों से बाहर निकले।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत