Chamoli Helicopter Crash: छह शवों को निकालने का रेस्क्यू ऑपरेशन फिर शुरू

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 31, 2026

उत्तराखंड के चमोली जिले में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए छह लोगों के शवों को दुर्गम क्षेत्र से निकालने के लिए अभियान शनिवार सुबह फिर से शुरू हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि अभियान तड़के पांच बजे शुरू हुआ।

बाद में तलाश के दौरान सभी छह शव चाई गांव में दुर्घटनास्थल के आसपास मिले। चमोली जिला प्रशासन ने बताया कि शवों को निकालने के लिए शनिवार सुबह वन विभाग की एक टीम को भी घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि दुर्घटना की जांच करने और इसके सटीक कारणों का पता लगाने के आदेश दिए गए हैं।

धामी ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए उनके शोकसंतप्त परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति देने की कामना की। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) प्रतीक जैन ने शनिवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि शवों को चमोली जिला मुख्यालय लाया जाएगा और पोस्टमार्टम के बाद उन्हें देहरादून ले जाया जाएगा। यह पूछे जाने पर कि मौसम विभाग की चेतावनी के बावजूद हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने की अनुमति कैसे दी गई, तो जैन ने कहा, ‘‘हमने भी एक परामर्श जारी किया था, लेकिन अब यह जांच का विषय है।’’ नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कहा कि दुर्घटना का प्रारंभिक और नियामक आकलन करने के लिए उसने अपनी टीम को देहरादून भेजा है।

प्रमुख खबरें

Conrad Bengaluru हादसे में Lufthansa क्रू मेंबर और IBM मैनेजर की मौत, 2 लोग घायल

Dhruv Jurel के नाबाद 99 रन से India A ने पहले दिन बनाए 291/7

Gyan Ganga: रावण के अत्याचारों से व्याकुल पृथ्वी की करुण पुकार और श्रीराम अवतार की पृष्ठभूमि

Trump ने अब्दुल को वोट देने वालों को पागल बताया, उधर से जवाब भी तगड़ा आया