आतंकवादी हमले में माली के 24 सैनिकों की मौत, 17 जिहादी मारे गए: सेना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 19, 2019

बमाको। देश के पूर्वी हिस्से में सोमवार को हुई झड़पों में माली के 24 सैनिकों की मौत हो गई और 17 जिहादी लड़ाके भी मारे गए। पश्चिमी अफ्रीकी देश में सुरक्षा हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। सेना ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि पूर्वोत्तर के कस्बे तबनकोर्ट के नजदीक माली और नाइजर के बल संयुक्त अभियान चला रहे थे जब गश्ती दलों पर आतंकियों ने हमला किया।

सेना के मुताबिक इस हमले में 24 की मौत हो गई और 29 घायल हो गए। इस दौरान 17 जिहादी भी मारे गए और कम से कम 100 संदिग्धों को पकड़ा गया है। वक्तव्य में कहा गया कैदी नाइजर के सैनिकों के कब्जे में हैं। फ्रांस, अफ्रीकी पड़ोसियों और अमेरिका की मदद से माली की सेना इस्लामिक उग्रवाद पर लगाम लगाने के लिए संघर्ष कर रही है।

प्रमुख खबरें

Election Commission के बयान से Rahul Gandhi के झूठ की पोल खुली: BJP

Jyothi Yarraji और Praveen Chithravel की चोट पर AFI मांगेगा निजी संस्थानों से जवाब

Maharashtra के 265 तालुके सूखा प्रभावित घोषित, किसानों के लिए राहत उपायों का ऐलान

Asian Games में Sawan Barwal ने मैराथन में 44 साल बाद जीता रजत पदक