अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के 24 नए मामले, दो और लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 24, 2021

पोर्ट ब्लेयर। अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के 24 नए मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 6,844 हो गई। वहीं दो और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 103 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि संक्रमित लोगों के सम्पर्क में आए लोगों की पहचान के क्रम में ये 24 नए मामले सामने आए।

इसे भी पढ़ें: पांच दिवसीय दौरे पर अमेरिका पहुंचे विदेश मंत्री जयशंकर, कोरोना वैक्सीन पर होगी चर्चा

डमान एवं निकोबार द्वीपसमूह प्रशासन ने अभी तक 3,83,265 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की है, यहां संक्रमित होने की दर 1.79 प्रतिशत है। अधिकारी ने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में अभी तक 1,20,801 से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लग चुके हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर