Israel Gaza Conflict | गाजा में फिर बरसी मौत! इजराइली गोलीबारी में 24 फलस्तीनियों की मौत, बच्चों और महिलाओं ने भी गंवाई जान

By रेनू तिवारी | Feb 05, 2026

गाजा पट्टी में शांति की उम्मीदें एक बार फिर धूमिल होती नजर आ रही हैं। बुधवार को हुई इजराइली गोलीबारी में कम से कम 24 फलस्तीनी मारे गए हैं। अस्पताल प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, मृतकों में दो मासूम बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। यह घटनाक्रम 10 अक्टूबर से लागू युद्धविराम (Ceasefire) के बीच हुआ है, जिसका पिछले कुछ समय से लगातार उल्लंघन देखा जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: Bharat Taxi Officially Launching | कैब सर्विस सेक्टर में क्रांति! 'भारत टैक्सी' का भव्य आगाज़, ओला-उबर को मिलेगी कड़ी टक्कर

घातक इजराइली हमलों ने 10 अक्टूबर से लागू युद्धविराम का बार बार उल्लंघन किया है। फलस्तीनी नागरिकों की बढ़ती मौतों के बीच गाजा के लोगों का कहना है कि उन्हें ऐसा महसूस हो रहा है मानो युद्ध थमा ही नहीं है। अस्पताल से जुड़े सूत्रों के अनुसार, बुधवार को मारे गए फलस्तीनियों में कम से कम पांच बच्चे, सात महिलाएं और ड्यूटी पर तैनात एक पैरामेडिक शामिल है। गाज़ा सिटी के शिफ़ा अस्पताल के निदेशक डॉ. मोहम्मद अबू सलमिया ने फ़ेसबुक पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘गाज़ा पट्टी में हमारे लोगों के खिलाफ़ जनसंहार जारी है।

युद्धविराम (Ceasefire) की स्थिति

यह हमला 10 अक्टूबर 2025 से लागू युद्धविराम के बीच हुआ है, जो पहले से ही तनावपूर्ण बना हुआ है:

उल्लंघन का सिलसिला: 10 अक्टूबर के बाद से अब तक इजराइली कार्रवाई में 550 से अधिक फलस्तीनी मारे जा चुके हैं। वहीं, इसी अवधि में इजराइल के 4 सैनिकों की भी जान गई है।

अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया: कतर और मिस्र जैसे मध्यस्थ देशों ने इन हमलों की कड़ी निंदा की है और इन्हें शांति समझौते का बार-बार होने वाला उल्लंघन बताया है।

राफाह बॉर्डर पर असर: हमलों के तुरंत बाद, राफाह सीमा पार से मरीजों की निकासी रोक दी गई, जिससे गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए मिस्र भेजने का काम ठप हो गया। 

प्रमुख खबरें

Jemimah Rodrigues की जगह Pratika Rawal की एंट्री, Asia Cup से पहले Indian Womens Team में हुआ बड़ा बदलाव

Electronics Export में 57% की रिकॉर्ड उछाल, लेकिन China और Taiwan पर निर्भरता अब भी बड़ी Challenge

Ferran Torres छोड़ेंगे Barcelona: PSG के साथ 50 Million Euro के बड़े Transfer सौदे पर लगी मुहर

Manchester United नहीं करेगा 100 Million का मेगा सौदा, कोच Michael Carrick ने Transfer Strategy पर तोड़ी चुप्पी