एकल खिड़की स्वीकृति एवं अनुश्रवण प्राधिकरण की 22वीं बैठक में 2989.44 करोड़ रुपये निवेश के 24 प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 16, 2022

शिमला    मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां राज्य एकल खिड़की स्वीकृति एवं अनुश्रवण प्राधिकरण की 22वीं बैठक आयोजित की गई, जिसमें नए औद्योगिक उद्यम स्थापित करने और वर्तमान इकाइयों के विस्तार के लिए 24 प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई। इनमें लगभग 2989.44 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है और इससे लगभग 5610 लोगों को रोजगार प्राप्त होगा, जिससे यह प्रदर्शित होता है कि आर्थिक मंदी के बावजूद राज्य निवेश को निरन्तर आकर्षित कर रहा है।

इसे भी पढ़ें: सुजानपुर का ऐतिहासिक चार दिवसीय राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव-2022 आरंभ

प्राधिकरण द्वारा जिन विस्तार प्रस्तावों को अनुमति प्रदान की गई हैं उनमें जिला सोलन की बद्दी तहसील के गांव थाना में मैसर्स अल्पला इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को प्लास्टिक की बोतलों, प्लास्टिक कैप्स का उत्पादन, जिला सोलन के परवाणू में मैसर्स इंड-स्फिंक्स प्रेसिजन लिमिटेड (यूनिट-बी) को विशेष डायमंड कोटिंग टूल्स और टीएमएम टूल्स के निर्माण, मैसर्ज मोरेपीन लेबोरेटरीज लिमिटेड, गांव मसुलखाना, परवाणू, जिला सोलन को बल्क ड्रग्ज और इंटरमीडिएट के निर्माण, मैसर्ज इंडोरमा इंडस्ट्रीज लिमिटेड, लोधीमाजरा, तहसील बद्दी, जिला सोलन को स्पैन्डेक्स यार्न के निर्माण के लिए, मैसर्ज जिलेट इंडिया लिमिटेड यूनिट-1, कत्था, तहसील बद्दी, जिला सोलन को प्लास्टिक मोल्डेड रेजर ब्लेड आदि के उत्पादन, मैसर्ज एआईएमआईएल फार्मास्यूटिकल्स इंडिया लिमिटेड, गांव सैनी माजरा, तहसील नालागढ़, जिला सोलन को दवाई, ग्रेन्यूल्स, पाउडर, कैप्सूल, सिरप के उत्पादन, मैसर्ज जीओन बायोसिस (जीओन लाइफसाइंसेज लिमिटेड की एक इकाई), गांव कुंजा, पांवटा साहिब, जिला सिरमौर को इंटरमीडिएट बेस पाउडर, फैट बेस पाउडर, सोडियम कैसिन कैसिनेट आदि के निर्माण के लिए औद्योगिक इकाई के विस्तार, मैसर्ज फुजिकावा पावर, गांव हांडाकुंडी, नालागढ़, जिला सोलन को बैटरी और चार्जर, वाटर प्यूरीफायर आदि के निर्माण के लिए औद्योगिक इकाई के विस्तार, मैसर्ज ज्यूपिटर सोलर पावर लिमिटेड, गांव कथा, तहसील बद्दी, जिला सोलन को सोलर सेल के निर्माण के लिए औद्योगिक इकाई के विस्तार हेतु, मैसर्ज सोलरेक्स फार्मास्युटिकल कंपनी, गांव भटोलीकलां, तहसील बद्दी, जिला सोलन को वोलिनी जैल, मॉइस्चरेक्स व लुलिफिन आदि के उपादन, मैसर्ज फाइन पेट एंड कैप्स, झाड़माजरी, तहसील बद्दी, जिला सोलन को प्लास्टिक की बोतलों के उत्पादन, मैसर्ज माइलस्टोन गियर्स प्राइवेट लिमिटेड यूनिट-4, गांव बरोटीवाला, तहसील बद्दी, जिला सोलन को गियर्स, शाफ्ट और असेंबलीज के निर्माण के लिए और मैसर्ज टोरेंट फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड, गांव भुड-मखनू माजरा, डाकघर भुड, तहसील बद्दी, जिला सोलन को दवाई और पाउच आदि के उत्पादन के लिए औद्योगिक इकाई के विस्तार की अनुमति प्रदान की गई।

इसे भी पढ़ें: विश्व बैंक और हिमाचल प्रदेश का विकासात्मक सहयोग का एक लम्बा इतिहास रहा-जय राम ठाकुर

निदेशक उद्योग राकेश प्रजापति ने बैठक की कार्रवाई का संचालन किया। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग आर.डी. धीमान, आयुक्त आबकारी एवं कराधान यूनुस सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

प्रमुख खबरें

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका

TTFI Suspension: खेल मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई, आंतरिक विवादों के कारण Table Tennis Federation की मान्यता निलंबित

World Cup Final में हार और पिता का साया छिनने पर टूटे Lionel Messi, कहा- उनके मैसेज का इंतजार आज भी रहता है