प्राइम डे पर 2,400 से अधिक लघु एवं मझोले उद्यम अपने उत्पाद पेश करेंगे : अमेजन इंडिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 18, 2021

नयी दिल्ली। अमेजन इंडिया ने कहा है कि ‘प्राइम डे’ के लिए 100 से अधिक लघु एवं मझोले उद्यम (एसएमबी) विभिन्न श्रेणियों में 2,400 नए उत्पाद पेश करेंगे। इन एसएमबी में स्टार्टअप इकाइयां, महिला उद्यमी, कारीगर और बुनकर शामिल हैं। अमेजन इस प्रमुख सेल कायक्रम का आयोजन भारत में 26-27 जुलाई को करने जा रही है।

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल: अंतर-धार्मिक विवाह करने वाला जोड़ा गांव छोड़ने को मजबूर, जांच जारी

बयान में कहा गया है कि 450 से अधिक शहरों के ‘अमेजन पर 75,000 से अधिक स्थानीय दुकानदार विक्रेता’ प्राइम डे पर पहली बार अपने उत्पादों की बिक्री करेंगे। अमेजन इंडिया के निदेशक (एमएसएमई एवं बिक्री भागीदार अनुभव) प्रणव भसीन ने कहा, ‘‘छोटे कारोबारियों को सशक्त करने के अपने प्रयासों को जारी रखते हुए हम इस बार प्राइम डे एसएमबी को समर्पित कर रहे हैं। अमेजन पर 75,000 से अधिक स्थानीय दुकानदार प्राइम डे पर पहली बार अपने उत्पादों की बिक्री करेंगे।

प्रमुख खबरें

Graham Staines हत्याकांड के दोषी Dara Singh की सजा में छूट की याचिका Odisha Government ने की खारिज

BRICS समिट में ये 5 काम कर गए जिनपिंग, भारत भी हैरान!

Montreal Protocol प्रतिबद्धताओं को भारत ने विकास रोके बिना पूरा किया: Kirti Vardhan Singh

PM Modi के 25 साल बेमिसाल: Amit Shah बोले- Viksit Bharat के लिए देश को चाहिए ऐसा Leadership