स्विस बैंकों में जाता है 24 हजार करोड़ रुपए, हम गोवा की जनता के ऊपर खर्च करेंगे सारा पैसा: केजरीवाल

By अनुराग गुप्ता | Feb 10, 2022

पणजी। गोवा में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। इसी बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नॉर्थ गोवा में एक सभा को संबोधित किया और कहा कि हम वोट की राजनीति नहीं करते हैं। अगर आपको हमारी जरूरत होगी तो हम आपके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि हमें गोवा की और यहां रहने वालों की चिंता है। इसी बीच उन्होंने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस पर निशाना साधा। 

उन्होंने कहा कि दिल्ली में 2 करोड़ लोग हैं उनके लिए हमने हर व्यक्ति के मुफ़्त इलाज की योजना बनाई है। गोवा के 15 लाख लोगों का भी सारा इलाज मुफ़्त होगा फिर चाहे वो क्रोसिन की टेबलेट हो या 80 लाख का किडनी ट्रांसप्लांट हो। इसी बीच केजरीवाल ने कोरोना महामारी का जिक्र किया। 

इसे भी पढ़ें: Uttarakhand Election 2022: क्या मतदाताओं को झूठे वादों से लुभा रही है आप पार्टी? देखें अरविंद केजरीवाल का यह वीडियो 

उन्होंने कहा कि पिछले साल जब कोरोना हुआ था, उस वक्त आपके घर में राशन देने के लिए कौन आया था, आम आदमी पार्टी आई थी। उस वक्त भाजपा, कांग्रेस और दूसरी पार्टियां कहां थी ? किसी ने आपकी मदद नहीं की। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर राशन, दवाईयां और आक्सी मीटर बांट रहे थे। हमें गोवा के लोगों की चिंता है। हम वोट के लिए राजनीति नहीं करते हैं और कल भी अगर आपको हमारी जरूरत होगी तो आम आदमी पार्टी आपके साथ खड़ी होगी।

प्रमुख खबरें

Strait of Hormuz और Bab-el-Mandeb पर संकट आया तो क्या हुआ? Modi ने खोज लिया नया रास्ता! Oman के Sohar Port से दे दबादब तेल आयेगा India

Supreme Court पर्यावरण न्याय का वटवृक्ष, विकास व संरक्षण में संतुलन जरूरी: CJI

Dehradun DM को 1 हफ्ते में देनी होगी रिपोर्ट, Uttarakhand के मेडिकल कॉलेजों में फर्जीवाड़े पर एक्शन

MK Stalin के कार्यकाल में बने थे UK निवेश के आधार, TRB Rajaa ने TVK सरकार पर साधा निशाना