अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 249 नए मामले, एक और मरीज की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 16, 2021

ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश में 249 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद इस महामारी के मामले यहां बढ़कर 21,622 हो गए हैं। एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने रविवार को यहां बताया कि लोअर सुबनसिरी जिले के तजांग गांव में एक व्यक्ति की शनिवार को मौत होने से राज्य में इस संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 78 हो गई है। अरुणाचल प्रदेश में अब भी 2,251 लोग कोविड-19 का उपचार करा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में 15 दिवसीय संपूर्ण लॉकडाउन लागू, सड़कें सुनसान और दुकानें बंद

राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिमोंग पाडुंग ने बताया कि जनवरी में टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से अब तक 3,04,739 लोगों ने टीके की खुराक ले ली है। उन्होंने बताया कि 18-44 आयु वर्ग के लोगों को टीका लगाने के लिए पंजीकरण शनिवार से शुरू हो गया और टीकाकरण अभियान सोमवार से शुरू होगा। राज्य सरकार ने राजधानी में लॉकडाउन शनिवार को दो और हफ्तों के लिए बढ़ा दिया।

प्रमुख खबरें

Karnataka Cabinet ने तुलु को दी दूसरी अतिरिक्त प्रशासनिक भाषा के रूप में मान्यता

Ajit Agarkar का कार्यकाल खत्म, BCCI Chief Selector पद के लिए Parthiv Patel चर्चा में

लद्दाख में Sea Buckthorn का खरीद मूल्य हुआ 300 रुपये प्रति किलो, उपराज्यपाल ने की घोषणा

Odisha के 20 जिलों में भारी बारिश का IMD Yellow Alert जारी