दिल्ली में 25 से 30 फीसदी कोरोना के मामले भीड़भाड़ वाले स्थानों से आ रहे हैं सामने: सत्येंद्र जैन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 09, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली सरकार कोरोना वायरस संक्रमण का पता लगाने के लिये तेजी से परीक्षण कर रही है और दैनिक आधार पर जितने भी मामले सामने आ रहे हैं उनमें से 25 से 30 फीसदी मामले बस अड्डों एवं रेलवे स्टेशनों जैसे भीड़ भाड़ वाले स्थानों से आ रहे हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। जैन ने कहा कि ऐसे भीड़ भाड़ वाले स्थानों में एक व्यक्ति 50 लोगों को संक्रमित कर सकता है। पिछले कुछ दिनों में ​दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अप्रत्याशित रूप से बढ़े हैं। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को एक दिन में सर्वाधिक 7,745 नये मामले सामने आये थे। इसके बाद यहां संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 4,38,529 हो गयी थी। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में कोरोना का कोहराम, दो सप्ताह में गृह पृथक-वास और निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या में भारी इजाफा 

बाद में स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने स्पष्ट किया कि मंत्री के कहने का मतलब यह था कि संक्रमण के जितने मामले रोज सामने आ रहे हैं उनमें से 25-30 फीसदी मामले भीड़ भाड़ वाले स्थानों से मिल रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी में निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या में भी वृद्धि हुयी है। स्वास्थ्य विभाग केअनुसार निषिद्ध क्षेत्र की संख्या रविवार को अब बढ़ कर 3,878 हो गयी है जो शनिवार को 3,857 थी। दिल्ली में फिलहाल कोरोना वायरस संक्रमित 41,857 मरीज उपचाराधीन हैं।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Charani का ऐतिहासिक रिकॉर्ड, Shefali की फिफ्टी से India के Semifinals के अरमान जिंदा

पत्नी-बच्चों संग Tirupati पहुंचे Nani, भगवान वेंकटेश्वर का लिया आशीर्वाद

Chhattisgarh के Bastar में नक्सलियों पर डबल स्ट्राइक, भारी हथियार और 24 Lakh Cash बरामद

Wimbledon में फिर दिखेगा Serena Williams का जलवा, बहन Venus के साथ Doubles में भी दिखाएंगी दम