दक्षिण थाईलैंड में बाढ़ से 25 मरे, 10 लाख प्रभावित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 10, 2017

बैंकाक। दक्षिणी थाईलैंड में नए साल के दिन आयी बाढ़ से अब तक कम से कम 25 लोगों की मौत हो गयी है और हजारों पर्यटक फंसे हुये हैं जबकि कारोबार ठप्प पड़ गए हैं। गृह मंत्रालय ने आज एक रिपोर्ट में बताया कि दक्षिण को देश के शेष हिस्से से जोड़ने वाला मुख्य राजमार्ग जलमग्न है।

 

गृह मंत्रालय ने बताया कि एक जनवरी से अब तक बेमौसम बरसात के कारण 10 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुये हैं। दक्षिण के सारे स्कूल बंद पड़े हैं। वहां के मुख्य हवाई अड्डों में से एक हवाई अड्डा भी बंद है। मौसम विभाग ने क्षेत्र में और बारिश होने की संभावना जताई है। यहां समुद्र तट और सैरगाह हैं जहां हर साल हजारों विदेशी सैलानी आते हैं।

 

प्रमुख खबरें

यूक्रेन का तीखा जवाब: पुतिन पर हमले का रूस का दावा झूठा, कोई सबूत नहीं!

खरमास में करें ये 5 खास उपाय, बदल जाएगी किस्मत, दूर होंगे सभी दुख और बाधाएं

Kerala पर DK Shivakumar के बयान से भड़की BJP, पूछा- क्या प्रियंका गांधी सहमत हैं?

Battle of Begums का चैप्टर क्लोज! एक हुईं दुनिया से रुखसत, एक सत्ता से दूर, 34 साल की लड़ाई में तिल-तिल तबाह होता रहा बांग्लादेश