Battle of Begums का चैप्टर क्लोज! एक हुईं दुनिया से रुखसत, एक सत्ता से दूर, 34 साल की लड़ाई में तिल-तिल तबाह होता रहा बांग्लादेश

By अभिनय आकाश | Dec 30, 2025

एक बेहद ही लोकप्रिय कहावत है कि एक म्यान में दो तलवारें हरगिज नहीं रह सकती। एक नजर दौराने पर आपको पता चलेगा कि बांग्लादेश की पूरी राजनीति इसी मुहावरे के ईर्द-गिर्द घूमती नजर आ जाएगी। 1971 में पाकिस्तान के अस्तित्व से अलग होकर नए राष्ट्र के रूप में उभरे बांग्लादेश का इतिहास ही विद्रोह और रक्तपात से पटा पड़ा है और तख्ता पलट से भरे इस मुल्क के इतिहास के केंद्र में हैं दो महिलाएं शेख हसीना और खालिदा जिया और इनकी दुश्मनी को बैटल्स ऑफ बेगम्स कहा जाता रहा। बांग्लादेश की राजनीति इन्हीं दोनों कद्दावर महिलाओं के बीच घूमती रही। शेख हसीना बांग्लादेश के संस्थापक और बंगबंधु कहे जाने वाले पहले राष्ट्रपति शेख मुजीबुर रहमान की बेटी हैं जबकि खालिदा जिया पूर्व सैन्य अधिकारी और राष्ट्रपति जय उर रहमान की बेगम थीं। दोनों का ही संबंध रसूखदार परिवारों से रहा है। अपने-अपने परिवारों की सियासत को इन्होंने आगे बढ़ाया। बांग्लादेश की राजनीति में दोनों नेताओं की लड़ाई को बैटल ऑफ बेगम्स नाम दिया गया था। ये दोनों महिलाएं दशकों तक केंद्रीय भूमिका में रहीं। देश ने उनके बीच कभी सहयोग तो कभी तीखी दुश्मनी के दौर भी देखे। आज, जब इनमें से एक का जीवन समाप्त हो गया है, तब दूसरी ने सार्वजनिक रूप से उनके योगदान को स्वीकार किया है।

इसे भी पढ़ें: हमेशा याद...कट्टर सियासी दुश्मन के निधन पर पसीजा शेख हसीना का दिल, जानें क्या कहा?

जब दो दुश्मन हुए एक, फिर शुरू हुई बैटल ऑफ द बेगम्स

1990 के दशक के आखिर आखिर तक इरशाद के खिलाफ माहौल बनने लगा था। तब एक दिलचस्प वाकया हुआ। दो जानी दुश्मन एक साथ आ गई। शेख हसीना और खालिदा जिया दोनों ने मिलकर के इरशाद को गद्दी से उतार फेंका। लेकिन यह दोस्ती बस मतलब भर की थी। दोनों जब ताकतवर हुई तो 1991 से एक नया दौर शुरू हुआ जिसे बेगमों की जंग कहा जाता है। बैटल ऑफ द बेगम्स। एक ही ढर्रा था जो गद्दी पर बैठेगा वो सामने वाले का धंधा बंद करवा देगा। 1991 में खालिदा जीती। 1996 में हसीना जीती। 2001 में फिर खालिदा जिया जीत गई। 2006 आते-आते सड़कों पर खून खराबा शुरू हो गया था। जब नेताओं से बात नहीं संभली तो फौज ने कहा कि अब हम संभालेंगे। 2007 में इमरजेंसी लगा दी गई और हसीना खालिदा दोनों को जेल में डाल दिया गया। फिर 2008 में चुनाव हुए। शेख हसीना ने ऐसी वापसी की कि अगले 15 साल तक गद्दी पर बनी रहीं। इस दौरान जमात के नेताओं को फांसी हुई। 2018 में खालिदा जिया जेल गई।

शेख हसीना ने निधन पर क्या कहा?

बांग्लादेश की निर्वासित पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने मंगलवार को बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी (बीएनपी) की अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके निधन को देश के राजनीतिक जीवन के लिए एक बड़ी क्षति बताया। अवामी लीग ने अपने एक्स अकाउंट पर हसीना का शोक संदेश साझा किया। बयान में कहा गया मैं बीएनपी अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया के निधन पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं।

इसे भी पढ़ें: चलो तुरंत वापस निकलो...बांग्लादेश के 8 गैस टैंकर भारत में रोके गए

27 नवंबर को ही बिगड़ गई थी हालत

27 नवंबर को उनकी हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल के कोरोनरी केयर यूनिट (सीसीयू) में स्थानांतरित कर दिया गया। जिया के इलाज की देखरेख कर रहे चिकित्सा बोर्ड के सदस्य प्रोफेसर हुसैन ने उनकी हालत को बेहद नाजुक बताया था। जिया कई जटिल और दीर्घकालिक स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रस्त थीं, जिनमें यकृत व गुर्दे की समस्याएं, हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, गठिया और संक्रमण संबंधी समस्याएं शामिल थीं। 

प्रमुख खबरें

Venezuela Earthquake Video | वेनेजुएला में महाविनाश! कुछ ही सेकंड के अंतराल पर आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो भीषण भूकंप, देश में आपातकाल घोषित

मैं बहुत खुश हूँ, Samantha Ruth Prabhu ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर लगाई मुहर, Maa Inti Bangaaram इवेंट में किया मैटरनिटी लीव का ऐलान

981 दिन बाद मैदान पर वापसी! आँखों में आँसू, फैंस का खड़े होकर अभिवादन... FIFA World Cup 2026 में दिखा Neymar Junior का इमोशनल कमबैक

Nirjala Ekadashi Vrat Katha: क्यों है यह सबसे कठिन और श्रेष्ठ व्रत? जानें इसकी कथा और Divine Blessings