Congo में इस्लामिक स्टेट समर्थित समूह के हमले में 25 लोगों की मौत: Human Rights Group

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 26, 2026

 पूर्वी कांगो में इस्लामिक स्टेट (आईएस) से जुड़े एक समूह के हमले में रविवार तड़के कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई। इतूरी प्रांत में स्थित एक मानवाधिकार समूह ने यह जानकारी दी।

‘कन्वेंशन फॉर द रिस्पेक्ट ऑफ ह्यूमन राइट्स’ के अध्यक्ष क्रिस्टोफ मुन्यांदेरू ने कहा, ‘‘यह त्रासदी सुबह करीब चार बजे हुई और इसमें कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई। एडीएफ का यह हमला वास्तव में एक नरसंहार है।’’

इस संबंध में एडीएफ की ओर से तत्काल कोई बयान नहीं आया। कांगो के पूर्वी क्षेत्र में हाल के महीनों में एडीएफ और रवांडा समर्थित एम23 विद्रोही समूह सहित सशस्त्र समूहों के कई हमले हुए हैं।

युगांडा और कांगो के बीच सीमावर्ती क्षेत्र में सक्रिय एडीएफ ने कई आम नागरिकों की हत्या की है। यह समूह युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी के शासन के खिलाफ विद्रोह से उभरा था, लेकिन युगांडा की सेना के हमलों के बाद इसे कांगो की ओर धकेल दिया गया। पिछले जुलाई में इसने कई हमले किए थे जिनमें 100 से अधिक लोग मारे गए थे। युगांडा और कांगो की सशस्त्र सेनाएं इस समूह के खिलाफ संयुक्त अभियान चला रही हैं।

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद