पुरी में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा उत्सव के दौरान 25 लाख लोगों के आने की उम्मीद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 17, 2023

पुरी। श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन को विश्व प्रसिद्ध पुरी रथ यात्रा उत्सव के दौरान इस बार करीब 25 लाख लोगों के आने की उम्मीद है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। रथ यात्रा महोत्सव 20 जून से शुरू होगा। यह बात श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) के मुख्य प्रशासक रंजन कुमार दास ने कही। एसजेटीए के मुख्य प्रशासक रंजन कुमार दास ने पीटीआई-से कहा कि इस महापर्व को सुचारू रूप से संपन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह से आशान्वित है। उन्होंने कहा, ‘‘ हम 20 जून को श्री गुंडिचा दिवस के अवसर पर पुरी में लगभग 10 लाख लोगों के जुटने की उम्मीद कर रहे हैं, इस दौरान भक्तों द्वारा रथ खींचे जाएंगे। ’’

इसे भी पढ़ें: पतंजलि का कारोबार पांच वर्षों में एक लाख करोड़ रुपये करने का लक्ष्य : रामदेव

उन्होंने कहा कि त्वरित कार्रवाई बल (आरएएफ), ओडीआरएएफ, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के कर्मी और अन्य कर्मी रथ यात्रा उत्सव की तैयारियों में जुटेहुए हैं। भीड़ से अस्पताल तक मरीजों को निकालने के लिए एक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है। मुख्य प्रशासक ने कहा कि ओडिशा सरकार के स्वास्थ्य, पुलिस और शहरी विकास जैसे विभाग इस विशाल आयोजन की व्यवस्था करने में व्यस्त हैं।

प्रमुख खबरें

Mumbai Police ने MP से सॉफ्टवेयर इंजीनियर को दबोचा, APK फाइलों से की 15.75 करोड़ की ठगी

Gujarat Rent Bill कभी लागू नहीं होगा, वकीलों की हड़ताल पर High Court में बोले महाधिवक्ता

London से Chicago जा रही British Airways की फ्लाइट में आपात स्थिति, Heathrow पर सुरक्षित उतरा

SIR मतदाता सूची से बाहर हुए लोग मुश्किल में, Bombay High Court ने Election Commission को घेरा