25 करोड़ हुए Phone Pay के यूजर्स, अक्टूबर महीने में 92.5 करोड़ लोगोंं ने किया लेन-देन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 02, 2020

नयी दिल्ली। फ्लिपकार्ट के स्वामित्व वाली वित्तीय प्रौद्योगिकी (फिनटेक) कंपनी फोनपे ने सोमवार को कहा कि उसके उपयोक्ताओं (यूजरों) की संख्या 25 करोड़ को पार कर गयी है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि अक्टूबर में उसके सक्रिय मासिक यूजरों की संख्या 10 करोड़ से अधिक रही। इस दौरान 2.3 अरब ऐप सत्र दर्ज किये गये। कंपनी ने कहा, ‘‘फोनपे के लिये अक्टूबर एक रिकॉर्ड महीना रहा। इस महीने 92.5 करोड़ लेन-देन हुए, जो अभी तक का सर्वोच्च स्तर है। कंपनी का सालाना कुल लेन-देन की दर भी 277 अरब डॉलर हो गयी।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक