MS Dhoni-Hardik के बीच खेले गए क्वालीफायर मुकाबले में टूटे व्यूअरशिप के रिकॉर्ड, Jio Cinema पर एक साथ इतने करोड़ लोगों ने देखी CSK की जीत

By रितिका कमठान | May 24, 2023

डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस को 23 मई को पहले क्वालीफायर मैच में चेपॉक स्‍टेडियम में मेजबान चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के खिलाफ मुकाबले के दौरान 15 रन से शिकस्‍त झेलनी पड़ी। इस मुकाबले में हार के बाद गुजरात को क्वालीफायर 2 में हिस्सा लेना होगा जबकि चेन्नई सुपर किंग्स फाइनल के लिए क्वालीफाई कर गई है। महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स के आईपीएल 2023 का पहला फाइनलिस्ट बनते हुए जियो सिनेमा पर कुल 2.5 करोड़ दर्शकों ने एक साथ देखा।

पहले क्वालीफायर में चेन्नई ने गत चैम्पियन गुजरात को 15 रन से हराकर दसवीं बार फाइनल में प्रवेश किया। इससे पहले 17 अप्रैल को बेंगलुरू में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और सीएसके के बीच खेले गए मैच को 2.4 करोड़ कांकरेंट दर्शकों ने देखा था। वहीं सीएसके और राजस्थान रॉयल्स के बीच 12 अप्रैल को खेले गए मैच को 2.2 करोड़ कांकरेंट दर्शक मिले थे। आईपीएल के मौजूदा सत्र के पहले पांच सप्ताह में जियो सिनेमा को 1300 करोड़ से अधिक वीडियो व्यूज मिले हैं।

बता दें कि इस मैच के बाद संभावना है कि 28 मई को होने वाले फाइनल मुकाबले में भी जियो सिनेमा पर व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड टूट सकते है। फाइनल मुकाबले के लिए चेन्नई सुपर किंग्स क्वालीफाई कर चुकी है। दूसरी टीम जो चेन्नई के साथ गुजरात के अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मुकाबला खेलेगी उसका चयन 28 मई को होगा। 28 मई को क्लावीफायर 1 हारने वाली टीम और 24 मई को एलिमिनेटर मुकाबला जीतने वाली टीम के बीच खेला जाएगा। क्वालीफायर 2 की विजेता फाइनल में चेन्नई के सामने खिताब पर कब्जा जमाने के लिए मैदान पर उतरेगी।

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी