उत्तर प्रदेश में कोरोना से 25 और लोगों की मौत, 1979 नए मामले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 29, 2020

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 संक्रमित 25 और लोगों की मौत हो गई तथा 1979 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बृहस्पतिवार को बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में कोविड-19 से 25 और मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में अब तक इस वायरस से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 6983 हो गई है। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान 1979 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि की गई जबकि इसी दौरान 2465 मरीज पूरी तरह ठीक भी हुए हैं। प्रदेश में मरीजों के ठीक होने की दर 93.33 प्रतिशत हो गई है। प्रसाद ने बताया कि राज्य में अब तक कोविड-19 संक्रमण के 477895 मामले आ चुके हैं जिनमें से 446054 मरीज पूरी तरह ठीक भी हो चुके हैं। राज्य में इस वक्त 24858 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बुधवार को राज्य में 138027 नमूनों की जांच की गई। प्रदेश में अब तक एक करोड़ 45 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की जा चुकी है।

प्रमुख खबरें

Surya Grahan 2026: कर्क राशि में लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें सभी राशियों पर Impact

RAW Chief Parag Jain के Dhaka में कदम रखते ही Pakistani ISI की बढ़ गयी बेचैनी, Bangladesh पर पैनी नजर रख रहा है India

PM Modi का NDA सांसदों ने Parliament में तिरंगा लहराकर स्वागत किया

Prabhasakshi NewsRoom: Assam Arunachal Border पर क्यों चली गोलियां? 804 किलोमीटर सीमा पर 1200 विवाद क्यों नहीं सुलझ रहे हैं?