By अनन्या मिश्रा | Sep 11, 2026
11 सितंबर 2001 को दुनिया ने वह मंजर देखा, जिसने इतिहास की दिशा को बदलकर रख दिया। दरअसल, अल-कायदा से जुड़े 19 आतंकवादियों ने चार वाणिज्यिक विमानों को हाईजैक कर लिया था। जिनमें से दो विमानों को न्यूयॉर्क स्थित वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के ट्विन टावर्स से टकरा दिया था। वहीं तीसरे विमाने से अमेरिकी रक्षा विभाग मुख्यालय को निशाना बनाया था। वहीं जो चौछा विमान था वह यूनाइटेड एयरलाइंस फ्लाइट 93 वॉशिंगटन डीसी की तरफ बढ़ रहा था। लेकिन इस दौरान विमान में मौजूद यात्रियों की बहादुरी से वह विमान पेंसिल्वेनिया के एक खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
इस आतंकी हमले के बाद अमेरिका ने इसको सिर्फ एक दर्दनाक घटना न मानकर देशभक्ति और स्मरण दिवस के रूप में घोषित किया गया। वहीं अमेरिकी सरकार ने 18 दिसंबर 2001 को ऑफिशियल रूप से इसे 'पैट्रियट डे' के रूप में घोषित कर दिया। जिसके बाद हर साल 11 सितंबर को देशभर में स्मृति कार्यक्रम और मौन धारण किया जाता है। वहीं सुबह 08:46 मिनट का समय बेहद खास है, क्योंकि यह वही पल था, जब वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के उत्तरी टावर से पहला विमान टकराया था।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस घटना की साजिश ओसामा बिन लादेन के नेतृत्व में अल-कायदा ने की थी। कुल 19 आतंकियों में से 15 सऊदी अरब से थे, वहीं 2 संयुक्त अरब अमीरात से और बाकी अन्य देशों से थे।