स्पेन के तट से 250 शरणार्थी बचाए गए, नौकाओं को मदद की दरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 18, 2017

मैड्रिड। यूरोप जाने की कोशिश कर रहे 250 से ज्यादा शरणार्थियों को स्पेन के तट से बचाया गया, वहीं अनेक नौकाओं को अब भी मदद की दरकार है। हिंसाग्रस्त क्षेत्रों से जान बचाकर यूरोप भागने वाले शरणार्थियों के लिए स्पेन तीसरा सर्वाधिक व्यस्त मार्ग है। शरणार्थी इटली और यूनान के रास्तों का सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। हालांकि समुद्र के रास्ते स्पेन आने वालों की संख्या पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष तीन गुना 17,687 हो गई है।

बचावकर्ताओं की प्रवक्ता ने बताया कि स्पेन के तट से 266 लोग बचाए गए। ये लोग सामान्य इस्तेमाल के लिए अस्थायी तौर पर बनायी गयीं 24 नौकाओं पर सवार थे। इसके अलावा 15 अन्य नौकाओं को मदद की दरकार है जिनकी तलाश की जा रही है। अधिकारी बचाए गए इन लोगों को कार्टाजेना, मलागा और टोर्रेवीजा बंदरगाह ले गए। ये सभी स्पेन के भूमध्य सागर तट पर स्थित हैं।

 

प्रमुख खबरें

Ranveer Singh की Dhurandhar का बड़ा नुकसान! मिडिल ईस्ट बैन ने रोके 90 करोड़, ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूटर ने खोली पोल

Karnataka Politics | Siddaramaiah के CM कार्यकाल का ऐतिहासिक रिकॉर्ड, नाटी चिकन दावत से जश्न की तैयारी!

जहरीली हवा और कोहरे का डबल अटैक, दिल्ली-NCR में नए साल का धुंधला स्वागत, जीरो विजिबिलिटी, फ्लाइट ऑपरेशन ठप

Rajasthan: 1.2 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ जब्त; तीन लोग गिरफ्तार