Rajasthan: 1.2 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ जब्त; तीन लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 31, 2025

राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने तीन संदिग्ध तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 1.2 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ बरामद किए।

प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) बी आदित्य ने बताया कि शाहरुख खान और दिलावर खान नाम के दो संदिग्ध तस्कर मध्यप्रदेश में पंजीकृत मोटरसाइकिल पर सवार थे तथा पुलिस द्वारा रोके जाने पर वे भागने की कोशिश करने लगे।

आदित्य के अनुसार, जांच दल ने दोनों को पकड़ लिया और पूछताछ करने लगी, लेकिन वे संतोषजनक जवाब देने में विफल रहे। उन्होंने बताया कि कुछ ही देर बाद एक और मोटरसाइकिल पास आई और उसे भी टीम ने रोक दिया।

आदित्य ने कहा, ‘‘दूसरी मोटरसाइकिल पर पीछे वाली सीट पर बैठा सफीउल्लाह जंगल की ओर भाग गया, जबकि चालक रहीम खान की तलाशी के दौरान उसके पास एक पॉलिथीन बैग में छिपाकर रखा गया 1203 ग्राम एमडी बरामद हुआ।’’

आदित्य के मुताबिक, पूछताछ के दौरान मुख्य तस्कर रहीम खान ने खुलासा किया कि अन्य दो आरोपी - दिलावर और शाहरुख - पुलिस की मौजदूगी के बारे में सतर्क करने के लिए आगे-आगे चल रहे थे, ताकि मादक पदार्थ की खेप को जब्त होने से बचाया जा सके।

आदित्य ने कहा कि पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और दोनों मोटरसाइकिल जब्त कर लीं। उन्होंने बताया कि चौथे आरोपी सफीउल्लाह की तलाश जारी है।

प्रमुख खबरें

Red Lipstick लगाने से महिलाओं का Confidence और आकर्षण क्यों बढ़ जाता है

BRS महिला विधायकों के साथ Police बदसलूकी मामला, Congress MLC Addanki Dayakar ने जांच के लिए बनाई Special Committee

Film Hanuman Ansh ने Box Office पर की 205.73 करोड़ रुपये की कुल कमाई

BRICS Summit 2026: Gautam Adani से मिले Cyril Ramaphosa, भारत-दक्षिण अफ्रीका निवेश पर बड़ी चर्चा