By रेनू तिवारी | Nov 26, 2022
Awareness For Skin Cancer : दुनिया में हमने कई बार लोगों को कुछ खास संदेश देने के लिए कुछ अनोखा करते हुए देखा हैं। कई बार किसी ने अलग-अलग तरह के कपड़े पहनकर पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया हैं तो कभी किसी ने अपने बालों को काटकर अपना विरोध दर्ध किया हैं। आस्ट्रेलियाई लोगों ने भी इसी कड़ी में त्वचा कैंसर के बारे में जागरूकता को फैलाने के लिए एक अनोखा काम किया हैं।
ट्यूनिक ने रॉयटर्स को बताया, "हमारे पास त्वचा की जांच के बारे में जागरूकता बढ़ाने का एक अवसर है और मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं, यहां आने, अपनी कला बनाने और सिर्फ शरीर और सुरक्षा का जश्न मनाने के लिए।" कलाकृति में भाग लेने के लिए स्वयंसेवकों ने स्थानीय समयानुसार 3:30 बजे समुद्र तट पर इकट्ठा होना शुरू किया। स्थापना त्वचा कैंसर जागरूकता सप्ताह के दौरान चैरिटी स्किन चेक चैंपियंस के सहयोग से की गई थी।