दिल्ली में कोरोना के 2505 नये मामले, कुल संख्या 97 हजार के पार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 04, 2020

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस के 2,505 नये मामले सामने आये जिससे शहर में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 97,000 के पार चली गई। वहीं मृतक संख्या बढ़कर 3,004 हो गई। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में शनिवार को बताया गया कि पिछले 24 घंटे में 55 मरीजों की मौत हुई है। बुलेटिन में शनिवार को बताया गया कि पहले हुई 26 मौतों की भी गणना शनिवार में शामिल की गई। बुलेटिन में कहा गया है कि कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 3,004 हो गई है जबकि कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 97,200 हो गई है। उल्लेखनीय है कि 23 जून को राष्ट्रीय राजधानी में एक दिन में सबसे अधिक 3947 नये मामले सामने आये थे। दिल्ली में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या शुक्रवार को 2,923 थी।

प्रमुख खबरें

UN में Pakistan को भारत की दो टूक, परमाणु धमकी के आगे कभी नहीं झुकेंगे

वोटर लिस्ट से नाम हटाने के लिए ECI ने कड़े किए नियम, Form 7 भरने की सीमा तय

देश भर में विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा- दीपके की हिरासत के बाद CJP का बयान

Shreyas Iyer बोले, Dew बनी हार की वजह, Sanju Samson और Mayank Yadav को सराहा