भारत में कोविड-19 के 2,568 नए मामले, 97 और लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 15, 2022

नयी दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 2,568 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या 4,29,96,062 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 33,917 रह गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 97 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,15,974 हो गई। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 33,917 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.08 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 2,251 की कमी दर्ज की गई।

इसे भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा सीट के लिए मतदान 31 मार्च को होगा

संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ के पार और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार पहुंच गए थे।

प्रमुख खबरें

Asian Games 2026: निशानेबाजी में भारत को मिला एक और सिल्वर! 10m एयर राइफल में पुरुषों की टीम चमकी, Rudrankksh Patil और Himanshu Dhillon फाइनल में पहुंचे

Kerala Rain: भारी बारिश और भूस्खलन से 5 की मौत, प्रशासन को हर घंटे समीक्षा के निर्देश

European Football Round-Up | Atletico Madrid ने Real Madrid को डर्बी में हराया, Manchester City ने गोलों की बारिश के साथ दर्ज की रोमांचक जीत

उत्तर-पूर्वी Sudan में सोने की खदान ढहने से 11 मजदूरों की मौत, 30 घायल