Tahawwur Rana Extradition | देश आ रहा 26/11 का आरोपी तहव्वुर राणा, अमित शाह ने बताया इसे कूटनीतिक सफलता

By रितिका कमठान | Apr 10, 2025

मुंबई आतंकी हमला जो 26/11 को हुआ था, जिसने पूरी मुंबई को दहला कर रख दिया था। इस हमले के मुख्य आरोपियों में से एक तहव्वुर हुसैन राणा जल्द ही भारत आने वाला है। अमेरिका से तहव्वुर को भारत लाया जा रहा है। राणा को लेने के लिए अमेरिका में एजेंसियां पहुंची थी।

बता दें कि मुंबई हमलों को लेकर एनआईए के पास पहले से ही कई सबूत मौजूद है। इसमें ईमेल, ट्रैवल रिकॉर्ड और गवाहों के बयान शामिल है। अब इन सभी के संबंध में राणा से आमने सामने बैठाकर पूछताछ होगी। 

 

कड़ी हुई सुरक्षा व्यवस्था

ऐहतियात के तौर पर पटियाला हाउस कोर्ट में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसे देखते हुए पैरामिलिट्री फोर्स को तैनात किया गया है। कोर्ट कैंपस में कोई भी अप्रिय घटना से निपटा जा सके, उसकी पूरी तैयारी है। सुरक्षा को देखते हुए कड़ी निगरानी की जा रही है। कोर्ट आने जाने वाले हर व्यक्ति की सख्ती से जांच हो रही है।

 

इसे बताया सरकार की कूटनीतिक सफलता

स्पेशल विमान से तहव्वुर राणा अमेरिका से प्रत्यर्पित होकर भारत लौट रहा है। इस संबंध में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि तहव्वुर राणा की वापसी मोदी सरकार की ऐतिहासिक कूटनीतिक सफलता है।

प्रमुख खबरें

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण फिदायीन हमला, 15 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी

Bahraich Crime: महिला डॉक्टर बनकर तस्वीरें लीं, 5.20 लाख वसूले, आरोपी गिरफ्तार

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी Milan Pradhan की गिरफ्तारी पर भड़के Rahul Gandhi