पाकिस्तान में इस वर्ष पोलियो के 26 मामले सामने आए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 03, 2024

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में पोलियो के दो नये मामले सामने आने के बाद इस साल देश में इस बीमारी के मामलों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान में पोलियो उन्मूलन के लिए क्षेत्रीयप्रयोगशाला द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘कराची पूर्व और सुजावल से इस साल का यह पहला मामला है, जहां पर्यावरणीय नमूनों में हाल के महीनों में पोलियो वायरस की मौजूदगी देखी गई है। इससे पता चलता है कि यह समुदायों में फैल रहा है और बच्चों के स्वास्थ्य के लिए एक गंभीर खतरा पैदा कर रहा है।’’

पोलियो उन्मूलन के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की विशेष प्रतिनिधि आयशा रजा फारूक ने नये मामलों को पाकिस्तानी बच्चों के लिए ‘‘चिंताजनक’’ बताया और कहा कि उन्हें अभी भी एक ऐसी बीमारी से खतरा है जिससे आसानी से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘पोलियो का कोई इलाज नहीं है।’’

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बार-बार टीकाकरण से बच्चों को इस ‘‘भयानक’’ बीमारी के प्रभावों से बचाया जा सकता है। उन्होंने अभिभावकों, सामुदायिक नेताओं और शिक्षकों से आग्रह किया कि वे सभी बच्चों का टीकाकरण कराने के लिए तत्काल कदम उठाएं।

प्रमुख खबरें

Congress अब बनी Muslim League Maoist पार्टी, Sudhanshu Trivedi का Rahul Gandhi पर वार

इतनी मिसाइलें दाग दी की एयर डिफेंस ही उड़ गया, हूतियों ने तो हद बवाल काट रखा है

युद्ध की राख से शांति का नया संसार कैसे बने?

Analysis | बॉडी शेमिंग से लेकर पैपराज़ी की अश्लीलता तक, Salman Khan ने खोली डिजिटल नफरत और मेंटल हेल्थ के संकट की पोल